ईरान परमाणु सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहा है - IAEA
Source: UN News: शुक्रवार, 13 जून 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र समर्थित परमाणु निगरानी संस्था ने गुरुवार को पारित अपने एक प्रस्ताव में चिन्ता जताई है कि ईरान द्वारा परमाणु अप्रसार (non-proliferation) के लिए अपने तयशुदा दायित्वों का पालन नहीं किया जा रहा है.
IAEA प्रशासनिक बोर्ड की बैठक में पारित इस प्रस्ताव के समर्थन में 19 वोट प्राप्त हुए, 3 मत विरोध में डाले गए जबकि 11 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.इससे पहले, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोस्सी ने चेतावनी जारीकी थी कि परमाणु निरीक्षक अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से केवल शान्तिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है या नहीं.यह आकलन वर्ष 2015 में हुए परमाणु समझौते की शर्तों के तहत तय किया गया था, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका बाद में पीछे हट गया था.समाचार माध्यमों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर शनिवार को ओमान में शुरू होने की सम्भावना है. यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब ईरान पर इसराइल के सम्भावित हमले की अफ़वाहों के बीच भू-राजनैतिक तनाव अपने चरम पर है.गुरुवार को IAEA के प्रशासनिक बोर्ड द्वारा यह प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद, ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने एक नया यूरेनियम संवर्धन (enrichment) संयंत्र शुरू करने की घोषणा की है. साथ ही, संवर्धित विखंडनीय पदार्थ (enriched fissile material) के उत्पादन में वृद्धि किए जाने की योजना है.बढ़ती चिंताएँगुरुवार को पारित हुए प्रस्ताव का मसौदा दर्शाता है कि 2019 से ही ईरान द्वारा यूएन परमाणु एजेंसी के निरीक्षकों के साथ पूरी तरह सहयोग नहीं किए जाने से गम्भीर चिन्ताएँ व्याप्त हैं.मसौदे में कहा गया है कि तेहरान “बार-बार” यह समझाने और साबित करने में असमर्थ रहा है कि परमाणु सामग्री को सैन्य उपयोग के लिए और संवर्धन की दिशा में नहीं मोड़ा जा रहा है.इसके अलावा, वरामिन, मरिवान और तुर्कुज़ाबाद जैसे स्थलों पर (मानव निर्मित) यूरेनियम कणों की उपस्थिति के लिए तकनीकी रूप से विश्वसनीय स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया है. इन स्थानों के बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी.IAEA प्रमुख ग्रोस्सी ने सोमवार को कहा था कि, "दुर्भाग्यवश, ईरान ने बार-बार या तो सवालों का जवाब नहीं दिया है, या फिर तकनीकी रूप से विश्वसनीय जवाब नहीं दिए हैं.""ईरान ने उन स्थानों को पूर्ण रूप से साफ़ करने (sanitize) की कोशिश भी की है, जिससे एजेंसी के सत्यापन कार्यों में बाधाएँ आई हैं."यूएन एजेंसी प्रमुख के अनुसार, तेहरान के पास अब 400 किलोग्राम अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम (highly enriched uranium) का भंडार है.उन्होंने परमाणु एजेंसी के प्रशासनिक बोर्ड से कहा कि परमाणु प्रसार से जुड़ी गम्भीर आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए, इसे नज़रअन्दाज़ नहीं किया जा सकता है.