-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन शान्तिरक्षकों की सेवा और बलिदान का सम्मान

Source: UN News: मंगलवार, 03 जून 2025 00:01 AM (IST)
यूएन शान्तिरक्षकों की सेवा और बलिदान का सम्मान
संयुक्त राष्ट्र ने, अपने शान्तिरक्षा मिशनों में सेवारत कर्मचारियों को, गुरूवार को अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों के ज़रिए सम्मानित किया है. यह दिवस, यूएन शान्तिरक्षकों की अटूट सेवा और बलिदान को श्रद्धांजलि देता है. यह दिवस साथ ही, पिछले दशकों में कर्तव्य की पंक्ति में शहीद हुए 4,400 से अधिक शान्तिरक्षकों (Blue Helmets) को सम्मानित करता है. इनमें से 57 यूएन शान्तिरक्षक तो वर्ष 2024 में ही वीरगति को प्राप्त हुए हैं.इस वर्ष की थीम शान्ति स्थापना के भविष्य पर केन्द्रित है. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस अवसर पर कहा कि "शान्तिरक्षकों को तेज़ी से जटिल होती दुनिया में, तेज़ी से जटिल होती परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है."प्रथम संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियान, वर्ष 1948 में स्थापित किया गया था और इस समय 68 हज़ार से अधिक नागरिक, सैन्य और पुलिस कर्मी अफ़्रीका, एशिया, योरोप और मध्य पूर्व के 11 मिशनों के साथ-साथ, न्यूयॉर्क में मुख्यालय में तैनात हैं.जानलेवा झूठी जानकारी Tweet URL यूए प्रमुख ने दुनिया भर में बढ़ते ध्रुवीकरण और विभाजन, आतंकवाद और शान्तिरक्षकों को निशाना बनाने वाली घातक ग़लत सूचना के फैलाव जैसे ख़तरों के साथ-साथ, जलवायु परिवर्तन से लेकर अन्तरराष्ट्रीय अपराध तक की सीमाओं को पार करने वाली चुनौतियों की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया.उन्होंने कहा, "अब पहले से कहीं ज़्यादा, दुनिया को संयुक्त राष्ट्र की ज़रूरत है - और संयुक्त राष्ट्र को ऐसी शान्ति स्थापना की ज़रूरत है जो आज की वास्तविकताओं और कल की चुनौतियों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हो."महासचिव ने ज़ोर देकर कहा कि "यह ज़रूरी है कि शान्तिरक्षकों के पास वह सब कुछ हो जो उन्हें अपना काम करने के लिए चाहिए" और "यह सुनिश्चित करना, संयुक्त राष्ट्र व सदस्य देशों की साझा ज़िम्मेदारी है."मुख्यालय में आयोजित हुए स्मरणोत्सव में पुष्पांजलि समारोह के साथ-साथ, दो उत्कृष्ट महिला शान्तिरक्षकों को पुरस्कार प्रदान करना भी शामिल था, जिनका काम यूएन मिशनों में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने में मदद करता है.ख़ामोश महिलाओं की आवाज़ बुलन्द करने वाली इन पुरस्कृत दो महिला शान्तिरक्षकों के नाम हैं – घाना की स्क्वैड्रन लीडर शेरॉन मविन्सोटे साइम और सियेरा लियोन की चीफ़ सुपरिटेंडेंट ज़ैनब मबालू ग्बला हैं.चुनौतियों के बावजूद विशाल बदलावपहली बार, लगभग 80 वर्ष पहले, इसराइल और पड़ोसी देशों के बीच युद्धविराम समझौते की निगरानी के लिए सैन्य पर्यवेक्षकों की तैनाती के बाद से, यूएन शान्तिरक्षकों ने, हमेशा ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया है.संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा के प्रमुख ज्याँ पिएर लाक्रोआ ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि यूएन शान्तिरक्षक हर जगह "इन सभी चुनौतियों के बावजूद ज़मीन पर महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं.""मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहता हूँ कि हमारे शान्तिरक्षक, युद्धविराम को बनाए रखकर, उन वातावरणों में हिंसा फिर से भड़कने को रोककर, हर दिन सैकड़ों हज़ारों नागरिकों की सुरक्षा करके, वास्तव में क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव ला रहे हैं."एक अहम साझेदारीज्याँ पिएर लाक्रोआ की नज़र में, 29 मई को होने वाला वार्षिक स्मरणोत्सव इस बात की भी याद दिलाता है कि शान्तिरक्षा किस तरह "एक बहुत ही महत्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय साझेदारी" है और हाल ही में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित हुए एक उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन के दौरान यह स्थिति पूरी तरह नज़र भी आई.उन्होंने कहा, "बर्लिन बैठक से मुख्य निष्कर्ष यह निकला कि शान्तिरक्षा को सदस्य देशों का बहुत मज़बूत समर्थन प्राप्त है.""हम इस (समर्थन) उन सभी प्रयासों के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखते हैं जो हम कर रहे हैं, और जो प्रयास हम भविष्य के लिए फ़िट और चुस्त व सहनशील बने रहने के लिए करते रहेंगे, ताकि ये मिशन किफ़ायती भी रहें."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement