-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: खाद्य वितरण केन्द्रों पर हुई हत्याओं की जाँच कराए जाने का आग्रह

Source: UN News: मंगलवार, 03 जून 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: खाद्य वितरण केन्द्रों पर हुई हत्याओं की जाँच कराए जाने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरश ने रविवार को ग़ाज़ा में खाद्य सहायता पाने की कोशिश कर रहे फ़लस्तीनी लोगों को जान से मार दिए जाने और उनके घायल होने की घटना की जाँच की मांग की है. समाचार माध्यमों के अनुसार, रफ़ाह और मध्य ग़ाज़ा में दो स्थानों पर सुबह भोजन पाने की क़तार में लगे 30 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. Tweet URL ये दोनों खाद्य सहायता केन्द्र, ग़ाज़ा मानवीय सहायता फ़ाउंडेशन (GHF) द्वारा संचालित हैं, जिसका हाल ही में गठन किया गया था. इस संगठन को इसराइल और अमेरिका का समर्थन प्राप्त है और इसमें अमेरिकी निजी सुरक्षा ठेकेदारों की मदद ली जा रही है, जो इसराइली सेना की निगरानी में काम कर रहे हैं. यह सहायता वितरण मई के अन्त में शुरू हुआ, और इसमें संयुक्त राष्ट्र व अन्य मानवीय सहायता एजेंसियों को दरकिनार कर दिया गया है.स्वतंत्र जाँच की मांगयूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में कहा है कि वह इन घटनाओं की ख़बरों से “स्तब्ध” हैं. उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह अस्वीकार्य है कि फ़लस्तीनी सिर्फ़ भोजन पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.”“मैं इन घटनाओं की तत्काल और स्वतंत्र जाँच की मांग करता हूँ और दोषियों को जवाबदेह ठहराए जाने की अपील करता हूँ.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानूनों के तहत इसराइल का यह स्पष्ट दायित्व है कि मानवीय सहायता को अनुमति दी जाए और उसे सुगम बनाया जाए.सहायता अनुमति देने पर बलमहासचिव ने कहा, “ग़ाज़ा में विशाल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर बिना किसी रुकावट के सहायता की आपूर्ति तत्काल बहाल की जानी होगी." उनके अनुसार, मानवतावादी सिद्धान्तों का पूरी तरह सम्मान करते हुए, संयुक्त राष्ट्र को सुरक्षित परिस्थितियों में काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए.यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा में तत्काल, स्थाई और सतत युद्धविराम लागू किए जाने तथा सभी बन्धकों की बिना शर्त तत्काल रिहाई की अपील दोहराई है. उन्होंने कहा, “यही एकमात्र रास्ता है जिससे सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. इस युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement