शराब कहीं ज़हर का काम तो नहीं कर रही, क्योंकि इसके सेवन से अग्नाशय कैंसर का जोखिम
Source: UN News: गुरुवार, 29 मई 2025 00:01 AM (IST)
कुछ लोगों के लिए यह बात शायद चौंकाने वाली या सतर्क करने वाली हो कि बियर और स्पिरिट जैसे शराबी पेय पदार्थों के सेवन से, अग्नाशय कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है. संयुक्त राष्ट्र के एक नए अध्ययन में कुछ इसी तरह के नतीजे सामने आए हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कैंसर शोध केन्द्र ने, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, योरोप और उत्तरी अमेरिका में लगभग 25 लाख लोगों के आँकड़े जुटाकर उनका अध्ययन किया.इन आँकड़ों से शराब की कपत और पैंक्रियाटिक कैंसर विकसित होने के जोखिम के बीच एक "मामूली, लेकिन महत्वपूर्ण" सम्बन्ध स्पष्ट होता है. ख़ास बात यह है कि इसका व्यक्ति की लैंगिक पहचान या धूम्रपान करने या नहीं करने की स्थिति से कोई सम्बन्ध नहीं है.WHO में कैंसर शोध पर अन्तरारष्ट्रीय संस्था (IARC) के पोषण एवं चयापचय (Nutrition and Metabolism Branch) शाखा के प्रमुख और इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक, पिएत्रो फेरारी का कहना है, "शराब की खपत, कैंसर का एक जाना-माना कारक है. लेकिन अब तक, ख़ासतौर पर पैंक्रियाटिक कैंसर से जोड़ने वाले साक्ष्य स्पष्ट स्थिति प्रस्तुत नहीं करते थे."अग्नाशय एक महत्वपूर्ण अंग है जो पाचन के लिए एंज़ाइम और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करता है. पैंक्रियाटिक कैंसर सबसे घातक कैंसरों में से एक है, जिसकी बड़ी वजह, इसके बारे में देर से पता लगना है.शराब पीने वाले सभी लोगों को जोखिमIARC के अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन हर अतिरिक्त 10 ग्राम शराब के सेवन से पैंक्रियाटिक कैंसर के जोखिम में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई.जो महिलाएँ प्रतिदिन 15 से 30 ग्राम शराब का सेवन करती थीं – यानि लगभग एक से दो पेय - उनके जोखिम में, कम शराब पीने वाले लोगों की तुलना में, 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं, जो पुरुष प्रतिदिन 30 से 60 ग्राम शराब पीते थे, उन्हें 15 प्रतिशत अधिक जोखिम था, जबकि 60 ग्राम से अधिक ऐल्कॉहॉल पीने वाले पुरुषों को 36 प्रतिशत अधिक जोखिम था.पिएत्रो फेरारी ने कहा, "अक्सर शराब के साथ-साथ तम्बाकू का भी सेवन किया जाता है, जिससे सवाल उठता है कि क्या स्थिति ज़्यादा ख़राब दिखने की वजह धूम्रपान है."उन्होंने बताया, "लेकिन, हमारे विश्लेषण से मालूम हुआ है कि बिना धूम्रपान के शराब का सेवन करने वालों में भी पैंक्रियाटिक कैंसर का जोखिम उतना ही बड़ा है. इससे यह स्पष्ट होता है कि शराब अपने-आप में जोखिम की एक बड़ी वजह है."उन्होंने कहा कि जीवन भर शराब का सेवन करने से जुड़े प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है. एक बढ़ती वैश्विक चुनौतीपैंक्रियाटिक कैंसर, विश्व स्तर पर बारहवाँ सबसे आम कैंसर है. लेकिन उच्च मृत्यु दर के कारण यह, कैंसर से होने वाली कुल मौतों में से 5 प्रतिशत के लिए ज़िम्मेदार होता है.2022 में, योरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और पूर्वी एशिया में कैंसर के मामलों की पहचान और उससे जुड़ी मृत्यु दर, अन्य क्षेत्रों की तुलना में पाँच गुना अधिक थी.