-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: हिंसा व बिगड़ते मानवीय हालात के कारण, हज़ारों लोग विस्थापन के लिए मजबूर

Source: UN News: बुधवार, 28 मई 2025 00:01 AM (IST)
सूडान: हिंसा व बिगड़ते मानवीय हालात के कारण, हज़ारों लोग विस्थापन के लिए मजबूर
सूडान के कई इलाक़ों में हिंसक टकराव में आई तेज़ी के कारण, आम नागरिक अपना घर व आश्रय स्थल छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं. मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने गुरूवार को सूडान के कुछ प्रान्तों में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर यह चेतावनी जारी की है. वैस्ट कोर्दोफ़ान प्रान्त में, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का कहना है कि बढ़ती असुरक्षा के कारण 47 हज़ार से अधिक पुरुष, महिलाएँ व बच्चे इस महीने खीवे और नुहुद नगरों को छोड़ कर जा चुके हैं.इनमें से अधिकाँश लोग पहले से ही सूडान की सीमाओं के भीतर विस्थापन का शिकार थे, और अब उन्हें दूसरी बार अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है. Tweet URL वहीं, नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर, और अबू शौक में स्थित शिविर से एक हज़ार से अधिक लोग, असुरक्षा के कारण पिछले एक सप्ताह में विस्थापित हुए हैं.अधिकाँश ने नज़दीकी इलाक़ों में शरण ली है, जबकि अन्य लोग भाग कर इस प्रान्त के एक अन्य शहर, तवीला पहुँचे हैं, जहाँ संयुक्त राष्ट्र और साझेदार संगठनों ने पिछले कुछ सप्ताह में मानवीय सहायता के स्तर में वृद्धि की है.सूडान में अप्रैल 2023 में सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल, RSF, के बीच गृहयुद्ध भड़का था, जिसमें अब तक 18 हज़ार से अधिक आम नागरिकों की जान गई है और 1.3 करोड़ लोग अपना घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुए हैं.परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच भड़की लड़ाई अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. देश में गहरी असुरक्षा व्याप्त है और ज़रूरतमन्दों के लिए सहायता धनराशि का अभाव है. एक अनुमान के अनुसार, तीन करोड़ से अधिक सूडानी नागरिकों को तुरन्त मानवीय सहायता की आवश्यकता है.गहरा मानवीय संकटनॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त में आन्तरिक तौर पर विस्थापित कुल 17 लाख लोगों ने शरण ली हुई है. बढ़ती मानवीय सहायता आवश्यकताओं के बीच, खाद्य सामग्री की बढ़ती क़ीमतों के कारण मौजूदा संकट गहरा हो रहा है.इस बीच, सूडान के ख़ारतूम प्रान्त हैज़ा के मामलों में चिन्ताजनक उछाल दर्ज किए जाने से चिन्ता है. पिछले सप्ताह के दौरान, यहाँ लगभग पूरी तरह से बिजली आपूर्ति ठप रही, जिसकी वजह महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमले बताए गए हैं.इस वजह से, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में भी व्यवधान आया है, अस्पतालों में कामकाज पर असर हुआ है, और स्थानीय निवासी असुरक्षित जल स्रोतों का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं. इन परिस्थितियों में जल जनित बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है.सहायता धनराशि की आवश्यकताउधर, पड़ोसी देश दक्षिण सूडान में असुरक्षा और बिगड़ते हालात की वजह से बड़ी संख्या में लोग, सूडान के व्हाईट नाइल प्रान्त में दाख़िल हो रहे हैं, जिससे वहाँ मानवीय आवश्यकताएँ बढ़ी हैं.पिछले छह सप्ताह के दौरान, दक्षिण सूडान से 25 हज़ार से अधिक शरणार्थी सुरक्षा की तलाश में व्हाईट नाइल प्रान्त पहुँचे हैं, जिनमें अधिकाँश महिलाएँ व बच्चे हैं. मानवीय सहायताकर्मी, ज़रूरतमन्द आबादी तक राहत पहुँचाने के लिए हरसम्भव कोशिशों में जुटे हैं, मगर उन तक पहुँचने के लिए सुरक्षित मार्ग व सहायता धनराशि की आवश्यकता है.इस वर्ष, सूडान में मानवीय राहत अभियान के लिए कुल 4.2 अरब डॉलर की अपील की गई थी, लेकिन उसका केवल 13 प्रतिशत (55 करोड़ डॉलर) जुटा पाना ही सम्भव हो पाया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement