Advertisement
पश्चिमी तट में विदेशी राजनयिकों पर 'चेतावनी गोलियाँ' चलाए जाने पर यूएन चिन्तित

इस समूह में 20 से ज़्यादा देशों के राजनयिक और फ़लस्तीनी शरणार्थियों की सहायता करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - UNRWA के कर्मचारी शामिल थे. गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.राजनयिकों का सम्मान किया जाना चाहिएसंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक से न्यूयॉर्क से अपनी नियमित प्रैस वार्ता के दौरान इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुटेरेश इन ख़बरों से चिन्तित हैं कि "इसराइली सुरक्षा बलों ने राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर चेतावनी के तौर पर गोलियाँ चलाईं".उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि जो राजनयिक अपना काम कर रहे हैं, उन पर कभी भी गोली नहीं चलाई जानी चाहिए, किसी भी तरह से हमला नहीं किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा, उनकी गरिमा का हर समय सम्मान किया जाना चाहिए.""उनके ख़िलाफ़ किसी भी तरह का बल प्रयोग अस्वीकार्य है और हम इसराइली अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे व्यापक जाँच करें, जाँच के निष्कर्षों को हमारे साथ साझा करें और ऐसे भी उपाय करें जिससे ऐसी कोई अन्य घटना फिर नहीं हो."'अत्यधिक बल का लापरवाह प्रयोग'पश्चिमी तट में UNRWA के मामलों के निदेशक, रोलांड फ़्रैडरिक ने इसराइली सेना की कार्रवाइयों के ख़िलाफ़ राय व्यक्त की है.उन्होंने एक ट्वीट सन्देश में कहा है, "यह घटना, पश्चिमी तट में इसराइली सुरक्षा बलों द्वारा नियमित रूप से अत्यधिक बल के लापरवाह प्रयोग की एक स्पष्ट याद दिलाती है, जिसके अक्सर घातक परिणाम होते हैं."उन्होंने कहा कि "वैसे तो पश्चिमी तट, युद्ध क्षेत्र नहीं है," लेकिन जनवरी से, इसराइली क़ब्ज़े से सम्बन्धित हिंसा में 137 फ़लस्तीनी मारे गए हैं.उन्होंने कहा, "इसराइली रक्षा बलों ने कहा है कि वे घटना की जाँच कर रहे हैं. हालाँकि, 'ग़लती से [प्रतिनिधिमंडल] की एक ख़तरे के रूप में पहचान करना' और 'चेतावनी गोलियाँ' चलाना जैसे दावे, आज की घटनाओं की गम्भीरता को पूरी तरह से बयान नहीं करते हैं.”रोलांड फ़्रैडरिक ने कहा, "यह इस बारे में गम्भीर चिन्ता उत्पन्न करता है कि निहत्थे नागरिकों पर, युद्ध के नियम किस तरह लागू किए जाते हैं.”इस बीच, कई देशों ने इस घटना पर निन्दा व्यक्त की है. जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके, इसराइल से मामले की जाँच करने का आहवान किया है.वक्तव्य में कहा गया है, "संघीय विदेश कार्यालय इस अकारण गोलीबारी की कड़ी निन्दा करता है. हम ख़ुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि इससे अधिक गम्भीर कुछ नहीं हुआ."जेनिन शिविर की स्थितिसंयुक्त राष्ट्र, जेनिन शिविर और पश्चिमी तट में अन्य जगहों पर स्थिति की तरफ़ ध्यान आकर्षित करना जारी रखे हुए है.रोलांड फ़्रेडरिक ने कहा कि इसराइल द्वारा, 21 जनवरी को 'Iron Wall' (लौह दीवार) नामक सैन्य अभियानशुरू करने के बाद से, जेनिन शिविर तक पहुँच "लगभग असम्भव" हो गई है. सभी निवासियों को जबरन विस्थापित कर दिया गया है और वहाँ UNRWA की सेवाएँ पूरी तरह से निलम्बित कर दी गई हैं.उन्होंने शिविर तक सुरक्षित मानवीय पहुँच बहाल करने का आहवान किया, साथ ही, विस्थापित लोगों को तुरन्त लौटने की अनुमति भी दी जाए.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


