×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:43 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'हत्यारे रोबोट्स' पर वैश्विक पाबन्दी के लिए ठोस क़ानूनों की पुकार
Source: UN News: शुक्रवार, 16 मई 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने घातक स्वायत्त या स्वचालित हथियार प्रणालियों पर वैश्विक प्रतिबन्ध लगाने का एक बार फिर आहवान है और उन्हें "राजनैतिक रूप से अस्वीकार्य" व "नैतिक रूप से घृणित" बताया. ये ऐसी घातक मशीनें हैं जो मानवीय निगरानी के बिना, इनसानी जीवन ख़त्म सकती हैं. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित एक अनौपचारिक बैठक में कहा, "हमारी दुनिया में घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों के लिए कोई जगह नहीं है.""जिन मशीनों में मानवीय नियंत्रण के बिना, मानव जीवन ख़त्म कर देने की शक्ति और विवेक है, उन्हें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के ज़रिए प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए."न्यूयॉर्क में हुई इस दो दिवसीय बैठक में सदस्य देशों, अकादमिक विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत करके, इन घातक हथियार प्रणालियों द्वारा उत्पन्न मानवीय और मानवाधिकार जोखिमों पर चर्चा की.बैठक का लक्ष्य: इन घातक स्वायत्त हथियारों के उपयोग को विनियमित करने और प्रतिबन्धित करने के लिए क़ानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते के लिए आधार तैयार करना.मानवीय नियंत्रण महत्वपूर्ण हैस्वायत्त हथियार प्रणालियों की वैसे तो, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कोई स्वीकृत परिभाषा नहीं है, मोटे तौर पर इन प्रणालियों से आशय उन उन्नत ड्रोन जैसे हथियारों से है जो स्वयं ही लक्ष्य चुनते हैं और मानवीय निर्देश के बिना ही, बल का प्रयोग करते हैं, यानि निशाने पर हमला करते हैं.
यूएन महासचिव
ने इस बैठक को दिए अपने सन्देश में कहा कि किसी भी नियम-क़ानून यानि विनियमन और इन हथियारों के प्रयोग पर रोक लगाने यानि निषेध व्यवस्था को लोगों को जवाबदेह बनाना होगा. © UNFPA Botswana एंतोनियो गुटेरेश ने कहा इन हथियारों द्वारा, "बल के प्रयोग पर मानवीय नियंत्रण आवश्यक है. हम जीवन-या-मृत्यु के निर्णय मशीनों को नहीं सौंप सकते."ऐसी पर्याप्त चिन्ता है कि स्वायत्त हथियार प्रणालियाँ, युद्ध से मानवीय निर्णय को हटाकर, अन्तराष्ट्रीय मानवीय और मानवाधिकार क़ानूनों का उल्लंघन करती हैं.संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सदस्य देशों से, 2026 तक ऐसी प्रणालियों पर स्पष्ट नियम-क़ानून यानि विनियमन और निषेध निर्धारित करने का आहवान किया है.बाध्यकारी समझौते की दिशा मे बढ़तसंयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने कुछ पारम्परिक शस्त्रों पर सन्धि (CCW) के तहत, वर्ष 2014 से, स्वायत्त हथियार प्रणालियों के लिए विनियमन पर विचार किया है. यह सन्धि ऐसे हथियारों से सम्बन्धित है जो मानवीय क़ानून का उल्लंघन कर सकते हैं.सितम्बर 2024 में अपनाए गए ‘भविष्य के लिए समझौते’ में लगातार विकसित हो रही हथियार प्रौद्योगिकियों का शस्त्रों में प्रयोग और फिर इन हथियारों के दुरुपयोग से बचने का आहवान शामिल था.लगभह 270 समाज संगठनों ने, Stop Killer Robots नामक एक गठबन्धन बनाया है जिसने इस सप्ताह हुई इस बैठक में भी अपने विचार रखे.इस संगठन की कार्यकारी निदेशक निकोल वैन रूइजेन ने यूएन न्यूज़ को बताया कि कुछ प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनने लगी है, जिसे उन्होंने "बहुत बड़ा सुधार" क़रार दिया.हालाँकि, अब भी कुछ अन्य मुद्दों पर मतभेद क़ायम हैं. उदाहरण के लिए, यह स्पष्ट नहीं है कि स्वायत्त हथियार प्रणाली की क्या विशेषता है और "सार्थक मानव नियंत्रण" को वैध बनाने का क्या मतलब होगा.निकोल वैन रूइजेन ने कहा कि अब तक की बातचीत केवल परामर्श तक ही सीमित रही है और अभी निर्णायक बातचीत के स्तर पर नहीं पहुँचा गया है. "यह एक समस्या है."'समय हाथ से निकल रहा है'यूएन महासचिव ने यह कहते हुए स्वायत्त हथियार प्रणालियों पर प्रतिबन्ध लगाने का बार-बार आहवान किया है कि मानवता के भाग्य को "काले बक्से" पर नहीं छोड़ा जा सकता है.हालाँकि, हाल ही में, इस मुद्दे पर अधिक तत्परता देखी गई है, जोकि आंशिक रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अल्गोरिदम और अन्ततः समग्र रूप से स्वायत्त प्रणालियों की तेज़ी से विकसित होती प्रकृति के कारण है.निकोल रूइजेन ने बताया, "हम जितने अधिक समय तक प्रतीक्षा करेंगे, हमारी निष्क्रियता की क़ीमत उतनी ही अधिक होगी."उन्होंने यह भी कहा कि प्रणालियों को विकसित करना कम ख़र्चीला होता जा रहा है, जो सरकार और ग़ैर-सरकारी पक्षों - दोनों के हाथों में इन हथियार प्रणालियों के प्रसार के बारे में चिन्ताएँ उत्पन्न करता है.महासचिव ने स्वायत्त हथियार प्रणालियों के बारे में विनियमन स्थापित करने यानि आवश्यक क़ानून बनाने में "तात्कालिक आवश्यकता" को भी रेखांकित किया.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, "निवारक (रोकथाम) कार्रवाई करने का समय हाथ से निकलता जा रहा है."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces