-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलवायु परिवर्तन अफ़्रीकी देशों पर कर रहा है विनाशकारी चोट

Source: UN News: बुधवार, 14 मई 2025 00:01 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन अफ़्रीकी देशों पर कर रहा है विनाशकारी चोट
हाल के महीनों में दक्षिण सूडान में आई भीषण बाढ़ ने हज़ारों पशुपालकों को उनकी आजीविका व सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़ी सबसे क़ीमती सम्पत्ति, बकरियों, गायों और मवेशियों, से वंचित कर दिया है. ये पशु अब जलवायु परिवर्तन के घातक प्रभाव के ख़तरे का सामना कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने कहा है कि चरम मौसम की घटनाएँ और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव अफ़्रीका में सामाजिक-आर्थिक विकास के हर एक पहलू पर मार कर रहे हैं और भूख, असुरक्षा और विस्थापन को और अधिक गम्भीर बना रहे हैं. साल 2024 में अफ़्रीका का औसत सतही तापमान 1991–2020 की तुलना में 0.86 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा, जबकि उत्तरी अफ़्रीका में यह अन्तर सबसे ज़्यादा, 1.28 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया.समुद्री तापमान में रिकॉर्ड वृद्धिWMO ने कहा है कि समुद्री तापमान में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर में समुद्र की सतह का तापमान सबसे ज़्यादा बढ़ा, जिससे अफ़्रीका के आसपास लगभग पूरा समुद्री क्षेत्र, पिछले साल तीव्र समुद्री ताप लहरों की चपेट में रहा, ख़ासतौर पर उष्णकटिबन्धीय अटलांटिक में. Tweet URL WMO के मुखिया सेलेस्ते साओलो ने चेतावनी दी है कि अफ़्रीका में जलवायु परिवर्तन एक गम्भीर और तेज़ी से बढ़ती समस्या है. अनेक देश अत्यधिक वर्षा से आई बाढ़ से जूझ रहे हैं, जबकि अन्य देश, सूखा और जल संकट झेल रहे हैं.अफ़्रीका जलवायु परिवर्तन के प्रति बेहद कमज़ोर है, जिसका मुख्य कारण समृद्ध देशों द्वारा जीवाश्म ईंधन का प्रयोग है.लाखों लोग हुए विस्थापितWMO के अनुसार, बाढ़, लू और सूखे ने 2023 में पूरे अफ़्रीका में, 7 लाख लोगों को बेघर कर दिया.साल 2023 से 2024 की शुरुआत तक सक्रिय रही अल नीनो स्थिति ने वर्षा प्रवृत्ति को प्रभावित किया.सिर्फ़ नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में ही सितम्बर 2024 में आई बाढ़ में, 230 लोगों की मौत हुई और 6 लाख लोग विस्थापित हुए.पश्चिम अफ़्रीका में मूसलधार बारिश से 40 लाख लोग प्रभावित हुए, वहीं मलावी, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे ने दो दशकों के सबसे भीषण सूखे की मार झेली, जिससे अनाज उत्पादन में भारी गिरावट आई.गर्म मौसम की मारWMO के अनुसार, अफ़्रीका में लू स्वास्थ्य और विकास के लिए बढ़ता ख़तरा बन गई हैं. पिछले दशक को अब तक का सबसे गर्म दशक माना गया है, और 2024 अब तक का सबसे गर्म या दूसरा सबसे गर्म साल रहा.मार्च 2024 में दक्षिण सूडान में तापमान 45 डिग्री सैल्सियस तक पहुँचने पर स्कूल बन्द करने पड़े. यूनीसेफ़ के अनुसार, 2024 में दुनियाभर में क़रीब सवा 24 करोड़ बच्चों की शिक्षा, चरम मौसम के कारण प्रभावित हुई, जिनमें से बहुत से बच्चे, सब-सहारा अफ़्रीका में थे.दक्षिण सूडान में अनियमित मौसम ने खेती पर असर डाला, जिससे, लोग जो पहले ही युद्ध से विस्थापित थे, अब फिर से पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं.अक्टूबर 2023 में बाढ़ ने 1.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 3 लाख लोगों को प्रभावित किया. करोड़ों मवेशी बह गए और ठहरे पानी से बीमारियाँ फैलीं. दक्षिण सूडान या तो बाढ़ से जूझता है या सूखे से. देश में यूएन खाद्य व कृषि संगठन - FAO के प्रतिनिधि मेशाक मालो कहते हैं, “बाढ़ और सूखे का यह चक्र देश को सालभर प्रभावित करता है.”उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में बाढ़ ज़्यादा तेज़, आम बात और गम्भीर हो गई है. अब थोड़ी-सी बारिश भी बाढ़ का कारण बन सकती है क्योंकि मिट्टी पहले से ही भीगी और संतृप्त रहती है.” कुछ उपायWMO के डॉक्टर अर्नेस्ट अफीसीमामा ने पत्रकारों से कहा, "जिन देशों में कृषि सिंचाई के लिए जल संसाधन नहीं हैं, वहाँ जलवायु अनुकूलन और सहनशीलता बेहद महत्वपूर्ण है.हालाँकि, समुद्री जल से नमक निकालने की प्रक्रिया (desalination) कुछ देशों के लिए एक समाधान हो सकती है, मगर यह कई अफ़्रीकी देशों के लिए सम्भव नहीं है.जलवायु अनुकूलन उपायों में संसाधन निवेश करना अधिक आवश्यक है, मसलन, पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ. AICCRA शोध का हिस्सा रहे डॉक्टर डेविट सोलोमोन कहते हैं, “अफ़्रीका में जलवायु परिवर्तन एक जटिल आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक चुनौती है, और इसकी दीर्घकालिक स्थिरता व समता पर सवाल उठते हैं.” उन्होंने कहा, “अफ़्रीका को जलवायु परिवर्तन का भारी ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है. एक महाद्वीप जो पहले से ही आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है, उसे अब इस अतिरिक्त जोखिम का सामना करना पड़ रहा है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement