×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मानव विकास की रफ़्तार में ‘चिन्ताजनक’ सुस्ती – क्या AI से मिल सकती है मदद?
Source: UN News: गुरुवार, 08 मई 2025 00:01 AM (IST)
वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद से ही मानव विकास की धीमी गति बरक़रार है और यह वैश्विक प्रगति के लिए ख़तरा है. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक नई रिपोर्ट में सचेत किया है कि लाखों-करोड़ों लोगों की भलाई के लिए, कृत्रिम बुद्धिमता (AI) का उपयोग एक शक्तिशाली उपाय साबित हो सकता है. मानव विकास से तात्पर्य, आम लोगों की आज़ादी, उनकी क्षमताओं, अधिकारों व उनके कल्याण जैसे मानकों को मज़बूत करने से है. पिछले कई दशकों से, संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का मानना था कि मानव विकास संकेतक, सधे हुए ढंग से बेहतरी की ओर अग्रसर हैं.यूएन शोधकर्ताओं ने अनुमान व्यक्त किया था कि वर्ष 2030 तक, वैश्विक आबादी द्वारा मानव विकास के ऊँचे स्तर को हासिल कर लिया जाएगा.मगर, हाल के कुछ वर्षों में कोविड-19 महामारी समेत अन्य विशाल संकटों की वजह से इन उम्मीदों पर पानी फिर गया है, और दुनिया के सभी क्षेत्रों में प्रगति अवरुद्ध होती नज़र आ रही है.मंगलवार को प्रकाशित ‘मानव विकास रिपोर्ट’, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का एक वार्षिक अध्ययन है, जोकि दर्शाता है कि लगातार चौथे वर्ष, धनी व निर्धन देशों के बीच असमानताएँ गहरी हुई हैं. © Unsplash/Lukas जापान के क्योटो शहर में एक शॉपिंग मॉल में तैनात एक रोबोट. बढ़ते व्यापार तनाव, बद से बदतर रूप धारण कर रहा क़र्ज़ संकट और ऐसे अन्य दबावों की वजह से देशों की सरकारों की क्षमता पर असर हो रहा है. उनके लिए अपनी आबादी की भलाई के इरादे से स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में निवेश कर पाना कठिन है.इस वजह से, उनके लिए विकास की दिशा में ले जाने वाले पारम्परिक मार्ग संकुचित होते जा रहे हैं.यूएन विकास कार्यक्रम के प्रशासक एखिम स्टाइनर ने कहा कि रफ़्तार में आई यह गिरावट, वैश्विक प्रगति के लिए एक वास्तविक ख़तरा है.“यदि 2024 की सुस्त प्रगति, नई सामान्य स्थिति बन जाती है, तो 2030 का पड़ाव, दशकों के लिए हाथ से निकल सकता है. इससे हमारी दुनिया कम सुरक्षित, अधिक विभाजित, और अर्थव्यवस्था व पारिस्थितिकी झटकों के प्रति और संवेदनशील हो जाएगी.”रोबोट्स का रोज़गारों पर असर, शायद नहींइन निराशाजनक संकेतकों के बावजूद, रिपोर्ट में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) में निहित सम्भावनाओं के प्रति आशा व्यक्त की गई है. अध्ययन दर्शाता है कि व्यवसाय व आम लोग, निशुल्क और कम-क़ीमत वाले AI उपायों को तेज़ी से अपना रहे हैं.यूएन विकास कार्यक्रम के शोधकर्ताओं ने एआई के प्रति लोगों की राय जानने के लिए एक सर्वेक्षण कराया, जिसके अनुसार, 60 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि इस टैक्नॉलॉजी से उनके कामकाज पर सकारात्मक असर होगा. साथ ही, उनके लिए नए अवसर सृजित होंगे.विकास के निम्न- और मध्यम-स्तर से गुज़र रहे लोगों में इसके प्रति आशा अधिक नज़र आई.सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि एआई से उनकी उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद है, जबकि दो-तिहाई प्रतिभागी, अगले एक वर्ष के भीतर शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने कामकाज में एआई के इस्तेमाल की मंशा रखते हैं. © UNICEF/Johnny Shahan सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक अस्पताल में नर्स एक नवजात शिशु की जाँच-पड़ताल करते हुए. WHO का कहना है कि धन की कमी के कारण, स्वास्थ्य सेवाओं पर अत्यधिक बोझ है. यूएन विशेषज्ञों ने मानव विकास में एआई टैक्नॉलॉजी के लाभ उठाने के इरादे से अनेक अनुशंसाएँ भी जारी की हैं, जिनमें निम्न अहम हैं:मौजूदा आवश्यकताओं से निपटने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण करनाएआई और मानव में प्रतिस्पर्धा के बजाय, आपसी सहयोग पर केन्द्रित अर्थव्यवस्था को आकार देनाबनावट से तैनाती तक, एआई टैक्नॉलॉजी के विकास के हर पहलू में मानव ज़रूरतों को परखनायूएन विकास कार्यक्रम में मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय के निदेशक पेड्रो कॉन्सेइकॉओ ने बताया कि सही नीतियों और आम लोगों पर ध्यान में रखकर, नए ज्ञान, कौशल व विचारों की दिशा में जाने के लिए एआई एक अहम पुल साबित हो सकता है. इससे किसानों से लेकर लघु उद्यमियों तक, हर किसी को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी. वैश्विक सहयोग पर बलरिपोर्ट का सन्देश है कि ऐसा नहीं है कि एआई के असर को रोका या बदला नहीं जा सकेगा. यह अपने आप में कोई स्वायत्त शक्ति होने के बजाय उन समाजों, मूल्यों व असमानताओं पर निर्भर है, जो उसे आकार देते हैं.यूएन विकास कार्यक्रम के अनुसार, विकास से जुड़ी निराशाओं को टालने के लिए, एआई की संचालन व्यवस्था के विषय में वैश्विक सहयोग को मज़बूती देनी होगी.साथ ही, निजी नवाचार और सार्वजनिक लक्ष्यों में एकरूपता लानी होगी और नए सिरे से मानव गरिमा, समता व सततता के प्रति संकल्प लेना होगा.एखिम स्टाइनर ने इस अध्ययन की प्रस्तावना में लिखा है कि 2025 की रिपोर्ट केवल टैक्नॉलॉजी के बारे में नहीं है. यह लोगों के बारे में है, और गहरे बदलाव के दौर में स्वयं को फिर से परिभाषित करने की हमारी क्षमता के बारे में.क्षेत्रीय भिन्नताएँदुनिया के अलग-अलग हिस्सों में, एआई के इस्तेमाल, मौजूदा चुनौतियों के सिलसिले में असमानताएँ व्याप्त हैं.दक्षिण एशिया में मानव विकास में प्रगति, असमान ढंग से हो रही है और शिक्षा, इंटरनैट कनेक्टिविटी और एआई टैक्नॉलॉजी के लिए तैयारी में चुनौतियाँ व्याप्त हैं. भारत में मज़बूत डिजिटल ढाँचा मौजूद है और प्रतिभाओं को सहेजने के भी प्रयास किए जाते हैं, वहीं बांग्लादेश में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एआई का लक्षित ढंग से इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है.पूर्वी एशिया, विश्व भर में एआई जगत में एक बड़ी शक्ति है. एआई शोध, रोबोटिक्स व डेटा पारिस्थितिकी तंत्र में चीन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हालाँकि, एआई सुरक्षा में निवेश की कमी चिन्ता का विषय है और इस पूरे क्षेत्र में नियामन उपायों में कमी है और प्रतिभाओं को सहेज कर रखने के लिए उपयुक्त व्यवस्था नहीं है.अफ़्रीका, विशेष रूप से सब-सहारा अफ़्रीका में विशाल ढाँचागत विकास चुनौतियाँ हैं. एआई के ज़रिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि में बेहतरी लाई जा सकती है, लेकिन बुनियादी ढाँचे –बिजली, इंटरनैट और कम्प्यूटर-- की गम्भीर कमी है, और इससे बड़े अवरोध उपजे हैं.योरोप व मध्य एशिया को बढ़ते राजनैतिक ध्रुवीकरण और बुज़ुर्ग होती आबादी से जूझना पड़ रहा है. इस क्षेत्र में एआई को एक पूरक (complementary) शक्ति के बजाय, श्रम बाज़ार में व्यवधान पैदा करने वाले रुझान के तौर पर देखा जाता है. © IMF/Andrew Caballero-Reynolds घाना में रेडीमेड कपड़े बनाने वाले एक कारखाने में श्रमिक.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces