Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान को भीषण सूखे से निपटने के लिए $1.66 करोड़ रक़म जारी

स्तेफ़ान दुजैरिक ने बताया कि इस बीच मानवीय राहत मामलों के समन्वयक और यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर इस समय अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा पर हैं.प्रवक्ता के अनुसार, टॉम फ़्लैचर ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सही विज्ञान और डेटा के साथ, हम तेज़ी से काम कर सकते हैं, ज़्यादा लोगों की रक्षा कर सकते हैं और सीमित संसाधनों का और अधिक उपयोग कर सकते हैं...""वो भी ऐसे समय में जब विनाशकारी धन कटौती, अफ़ग़ानिस्तान के मानवीय संकट को और अधिक विकट बना रही है.प्रवक्ता ने कहा, “आने वाले महीनों में सूखे की स्थिति के चरम पर पहुँचने से पहले, हम और हमारे मानवीय साझीदार संगठन, खाद्य सुरक्षा, कृषि के साथ-साथ पशुधन, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षा सेवाओं का समर्थन करने के लिए, नक़दी और अन्य तरह सहायता प्रदान करेंगे.”उन्होंने बताया कि टॉम फ़्लैचर ने, देश में ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले यूएन मानवीय साझीदारों के साथ काबुल में मुलाक़ात भी की. इनमें गैर-सरकारी संगठनों और महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठन, साथ ही महिला नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल थे.महिलाओं व लड़कियों पर दमन जारीप्रवक्ता ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने, देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक गम्भीर जानकारी जारी की है, जिसमें इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच की अवधि शामिल है.“यह जानकारी देश में मानवाधिकारों की सामान्य स्थिति पर प्रकाश डालती है, लेकिन महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है.अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन को लगातार ऐसी जानकारी मिल रही है कि देश में महिलाओं को अब भी कार्यबल में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जा रहा है.“महिलाएओं को, अपने किसी पुरुष रिश्तेदार को साथ लिए बिना, सेवाओं तक पहुँच हासिल नहीं करने दी जा रही है और लड़कियाँ अब भी शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित हैं.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


