-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान को भीषण सूखे से निपटने के लिए $1.66 करोड़ रक़म जारी

Source: UN News: शनिवार, 03 मई 2025 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान को भीषण सूखे से निपटने के लिए $1.66 करोड़ रक़म जारी
संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी और पूर्वोत्तर इलाक़ों में सूखे के प्रभावों को कम करने में कमज़ोर समुदायों की मदद करने के लिए एक करोड़ 66 लाख डॉलर की रक़म जारी की है जोकि एक रिकॉर्ड राशि है. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने गुरूवार को न्यूयॉर्कम में पत्रकारों को बताया कि इस नई वित्तीय मदद में केन्द्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष (CERF) से 66 लाख डॉलर और अफ़ग़ानिस्तान मानवीय कोष से एक करोड़ डॉलर की रक़म शामिल हैं.प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि, अफ़ग़ानिस्तान में सूखे के ख़िलाफ़ अग्रिम कार्रवाई किए जाने के समर्थन में पहला और यूएन एजेंसियों का सबसे बड़ा संयुक्त आवंटन है. Tweet URL स्तेफ़ान दुजैरिक ने बताया कि इस बीच मानवीय राहत मामलों के समन्वयक और यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर इस समय अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा पर हैं.प्रवक्ता के अनुसार, टॉम फ़्लैचर ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सही विज्ञान और डेटा के साथ, हम तेज़ी से काम कर सकते हैं, ज़्यादा लोगों की रक्षा कर सकते हैं और सीमित संसाधनों का और अधिक उपयोग कर सकते हैं...""वो भी ऐसे समय में जब विनाशकारी धन कटौती, अफ़ग़ानिस्तान के मानवीय संकट को और अधिक विकट बना रही है.प्रवक्ता ने कहा, “आने वाले महीनों में सूखे की स्थिति के चरम पर पहुँचने से पहले, हम और हमारे मानवीय साझीदार संगठन, खाद्य सुरक्षा, कृषि के साथ-साथ पशुधन, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षा सेवाओं का समर्थन करने के लिए, नक़दी और अन्य तरह सहायता प्रदान करेंगे.”उन्होंने बताया कि टॉम फ़्लैचर ने, देश में ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले यूएन मानवीय साझीदारों के साथ काबुल में मुलाक़ात भी की. इनमें गैर-सरकारी संगठनों और महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठन, साथ ही महिला नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल थे.महिलाओं व लड़कियों पर दमन जारीप्रवक्ता ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने, देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक गम्भीर जानकारी जारी की है, जिसमें इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच की अवधि शामिल है.“यह जानकारी देश में मानवाधिकारों की सामान्य स्थिति पर प्रकाश डालती है, लेकिन महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है.अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन को लगातार ऐसी जानकारी मिल रही है कि देश में महिलाओं को अब भी कार्यबल में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जा रहा है.“महिलाएओं को, अपने किसी पुरुष रिश्तेदार को साथ लिए बिना, सेवाओं तक पहुँच हासिल नहीं करने दी जा रही है और लड़कियाँ अब भी शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement