Advertisement
इसराइल को ग़ाज़ा में ‘निर्दयी सामूहिक दंड’ ख़त्म करना होगा, टॉम फ़्लैचर का आग्रह

संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने, गुरूवार को एक कड़े बयान में, इसराइल द्वारा ग़ाज़ा में मानवीय सहायता सामग्री के प्रवेश पर पाबन्दी के फै़सले की निन्दा की और इसे फ़लस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ "निर्दयी सामूहिक दंड" क़रार दिया.राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने कहा, "दो महीने पहले, इसराइली अधिकारियों ने जानबूझकर यह फै़सला लिया कि ग़ाज़ा में सभी सहायता सामग्री के प्रवेश को रोका जाए और उनके सैन्य हमलों में जीवित बचे लोगों की मदद किए जाने के प्रयासों को भी बन्द किया जाए…""उन्होंने (इसराइल) ने यह कहा है कि यह नीति हमास पर दबाव डालने के लिए है."संयुक्त राष्ट्र के राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने इसराइल में, 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा बन्धक बनाए गए बाक़ी बचे लोगों की रिहाई की तत्काल आवश्यकता को दोहराया और कहा, उन्हें "कभी भी उनके परिवारों से अलग नहीं किया जाना चाहिए था". 'सहायता पाबन्दी मौत का कारण'टॉम फ़्लैचर ने कहा, “अन्तरराष्ट्रीय क़ानून बिल्कुल स्पष्ट है: इसराइल को ग़ाज़ा में एक अधिकृत शक्ति के रूप में, मानवीय सहायता सामग्री दाख़िल होने की अनुमति देनी ही होगी…सहायता और इसके ज़रिए जिन लोगों का जीवन बचते हैं वो कभी भी मोलभाव का आधार नहीं हो सकता. सहायता सामग्री की आपूर्ति पर प्रतिबन्ध, लोगों की जान लेता है.”समन्वयक फ़्लैचर ने चेतावनी दी कि ग़ाज़ा में सहायता सामग्री के प्रवेश पर लगी रोक यानि नाकाबन्दी “नागरिकों को भूखा रखती है,” उन्हें बुनियादी चिकित्सा सेवाओं से वंचित करती है, और “उनसे उनकी गरिमा व उम्मीद छीन लेती है.”उन्होंने मानवीय प्रयासों की निष्पक्षता और तटस्थता पर बल देते हुए कहा, “हम मानते हैं कि सभी नागरिक समान रूप से सुरक्षा के हक़दार हैं. हम जितनी अधिक ज़िन्दगियाँ बचा सकते हैं, उतनी बचाने के लिए जोखिम उठाने को भी तैयार हैं.”'हमें ज़िन्दगियाँ बचाने दो'टॉम फ़्लैचर ने, इसराइल द्वारा नई प्रस्तावित सहायता वितरण व्यवस्था को लेकर कहा कि यह “सिद्धान्त आधारित मानवीय सहायता के न्यूनतम मानकों को भी पूरा नहीं करती.”उन्होंने अपील करते हुए कहा, “हम इसराइली अधिकारियों और उन सभी से जो अब भी उन्हें समझा सकते हैं, एक बार फिर कहते हैं: इस क्रूर नाकाबन्दी को समाप्त किया जाए. मानवीय कार्यकर्ताओं को ज़िन्दगियाँ बचाने दें.”टॉम फ़्लैचर ने ग़ाज़ा के आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए ने कहा, “कोई भी माफ़ी इस अन्याय की भरपाई नहीं कर सकती… लेकिन मुझे अफ़सोस है कि हम, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को इस अन्याय को रोकने के लिए मजबूर नहीं कर पाए. लेकिन हम हार नहीं मानेंगे.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


