-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DRC संकट: शरणार्थी अपनी जान का ख़तरा मोल लेकर भागने को विवश

Source: UN News: रविवार, 27 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
DRC संकट: शरणार्थी अपनी जान का ख़तरा मोल लेकर भागने को विवश
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी इलाक़े में लगातार बढ़ती हिंसा के कारण, शरणार्थी वहाँ से जान बचाकर बुरूंडी की ओर भागने को मजबूर हो रहे हैं. ऐसे शरणार्थियों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है. इससे राहत एजेंसियों पर भारी दबाव पड़ रहा है, जो पहले से ही सीमित संसाधनों के साथ इस बिगड़ते मानवीय संकट का सामना कर रही हैं. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के आपातकालीन मामलों के निदेशक अयाकी इटो ने जिनीवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच चुके हैं."उन्होंने एक माँ की कहानी साझा की, जो इतनी मजबूर हो गई थी कि उसने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ, डीआरसी और बुरूंडी के बीच 100 मीटर चौड़ी रुसिज़ी नदी तैरकर पार की.उन्होंने बताया कि उन्होंने एक प्लास्टिक शीट में लिपटा हुआ पुलिन्दा देखा. वह दरअसल एक माँ थी, जिसने अपने बच्चों और सामान को प्लास्टिक में लपेटकर तैरने लायक बनाया. यह सफ़र बेहद ख़तरनाक था, और उन्हें बताया गया कि इस नदी में मगरमच्छ और दरियाई घोड़े भी हैं.अयाकी इटो ने कहा कि यह संकट न केवल जीवन को ख़तरे में डाल रहा है, बल्कि वैश्विक समुदाय से तत्काल सहयोग और मानवीय सहायता की मांग भी कर रहा है.संकट से जूझती राहत व्यवस्थाUNHCR के आँकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक डीआरसी के पूर्वी इलाक़े में जारी हिंसा से बचने के लिए, 71 हज़ार से अधिक लोग बुरूंडी पहुँच चुके हैं. इनमें से 12 हज़ार 300 से अधिक लोगों को मुसेनी शरणार्थी शिविर में स्थानान्तरित किया गया है, जबकि बाक़ी लोग, सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थानीय आबादी के साथ रह रहे हैं.निदेशक इटो ने चेतावनी दी कि "खाद्य सामग्री की आपूर्ति पहले ही आधी कर दी गई है, और अगर तुरन्त वित्त सहायता नहीं मिली, तो जून के अन्त तक, मौजूदा खाद्य सामग्री भी ख़त्म हो जाएगी." हालाँकि, समस्या सिर्फ भोजन की नहीं है. खेतों में लगाए गए अस्थाई शिविर, बरसात का मौसम शुरू होते ही पानी में डूब चुके हैं.राहत टीमों को डर है कि जल्द ही बीमारियाँ तेज़ी से फै़ल सकती है.इटो ने बताया, "स्कूल, क्लीनिक और साफ़-सफ़ाई की बुनियादी व्यवस्थाएँ या तो मौजूद ही नहीं हैं या फिर पूरी तरह बोझ से दब चुकी हैं."उन्होंने यह भी कहा कि यूएन एजेंसी के पास अब महिलाओं और किशोरियों के लिए dignity kits (मासिक धर्म स्वच्छता किट) भी नहीं बची हैं, जिससे लगभग 11 हज़ार महिलाएँ और लड़कियाँ ज़रूरी साफ़-सफाई की चीजों से वंचित हो गई हैं.धन-कटौतियों का असरधन-कटौती से जूझ रही एजेंसी - UNHCR का, परिवारों को फिर से मिलाने का प्रयास भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बिछड़े हुए बच्चों को ढूंढकर अब उनके परिवारों से मिलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है.निदेशक इटो ने कहा, “अब सन्तुलन बनाए रखना लगभग नामुमकिन होता जा रहा है. धरातल पर मौजूद टीमें एक ओर आपातकालीन स्थिति में पूरी ताक़त से काम कर रही हैं, मौजूद शरणार्थियों की ज़रूरतें पूरी कर रही हैं, भविष्य में आने वालों ज़रूरतमन्द लोगों के लिए तैयारी कर रही हैं, और दूसरी ओर उन्हें धन की कमी के कारण, अपना काम सीमित करने के लिए भी कहा जा रहा है.” उन्होंने बताया कि मुख्य शरणस्थलीय इलाकों में बच्चों और महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है, जहाँ वे सेवाएँ प्राप्त कर सकें या एक-दूसरे का सहारा बन सकें.डीआरसी में रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच जारी हिंसा और बुरूंडी में, भयावह हालात के कारण, शरणार्थी जन बार-बार दोनों देशों के बीच आ-जा रहे हैं.निदेशक इटो ने कहा, “पिछले सप्ताह दर्ज किए गए 700 नए शरणार्थियों में से, लगभग आधे लोग, पहले भी बुरूंडी में पंजीकृत हो चुके थे.” उन्होंने यह भी बताया कि काँगो शरणार्थी दुनिया के सबसे अधिक संवेदनशील और जोखिम में रहने वाले शरणार्थियों में शामिल हैं.यूएन एजेंसी ने स्पष्ट किया कि संसाधनों की कमी और संचालन की चुनौतियों के बावजूद, जीवनरक्षक सहायता और सुरक्षा सेवाएँ उनकी प्राथमिकता बनी हुई हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement