लीबिया के भंगुर संक्रमण काल, गहराते आर्थिक व राजनैतिक मतभेदों से त्रस्त
Source: UN News: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
लीबिया में लम्बे समय से जारी राजनैतिक बदलाव पर नए सिरे से दबाव बढ़ रहा है जिसमें बढ़ते आर्थिक दबाव और प्रतिद्वन्द्वी सरकारों के बीच तनाव ने, 2020 के युद्धविराम के बाद से बनी शान्ति को ख़तरे में डाल दिया है.
लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मार गद्दाफी के पतन के लगभग 15 वर्ष बाद और 2014 में प्रतिद्वन्द्वी प्रशासनों के उदय के बाद के हालात में, देश विभाजित बना हुआ है, जिसमें पश्चिमोत्तर इलाक़े में स्थित त्रिपोली में स्थित अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता सरकार (GNU) और पूर्व में बेनग़ाज़ी में राष्ट्रीय स्थिरता सरकार (GNS) सक्रिय हैं.संयुक्त राष्ट्र महासचिव की लीबिया के लिए विशेष प्रतिनिधि हाना टेटेह ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद में जानकारी सामने रखते हुए कहा है, "आम लीबियाई लोगों को हर दिन आर्थिक, सुरक्षा या राजनैतिक संकटों का सामना करना पड़ता है."उन्होंने सुरक्षा परिषद में राजदूतों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकांश लीबियाई नेता, एक समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया की आवश्यकता पर सहमत हैं जिनमें एकतरफ़ा कार्रवाई को समाप्त करना, संस्थानों को एकीकृत करना और स्थिरता बहाल करना शामिल हैं.कुछ नेताओं का मानना है कि एक नई एकीकृत सरकार की स्थापना समाधान है, जबकि कुछ अन्य नेताओं का तर्क है कि ऐसा किए जाने से संक्रमण का दौर और बढ़ सकता है.इसी तरह, चुनाव कराने पर अलबत्ता आम सहमति है, लेकिन इस बात पर राय अलग-अलग है कि क्या चुनाव से पहले संवैधानिक ढाँचा होना चाहिए.हाना टेटेह ने कहा, "लीबिया के राजनैतिक संकट को हल करने और संक्रमण काल को पूरा करने के लिए एक आम सहमति वाला रोडमैप विकसित करने की ख़ातिर, समझौता करने की राजनैतिक इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण है.”उन्होंने कहा, “चुनावों को, एक ऐसे व्यापक राजनैतिक ढाँचे में समाहित करना होगा जो संस्थानों को एकीकृत व मज़बूत करके, देश निर्माण को आगे बढ़ा सके.आर्थिक प्रतिस्पर्धा के कारण मतभेदलीबिया की तेल सम्पदा के लिए प्रतिस्पर्धा, देश की राजनैतिक और आर्थिक चुनौतियों के केन्द्र में है.हाना टेटेह ने कहा, "लम्बे समय से चली आ रहे संस्थागत और राजनैतिक विभाजन और हानिकारक एकतरफ़ा कार्रवाइयों और कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों द्वारा संसाधनों पर नियंत्रण की लालसा के घालमेल से, लीबिया के लोगों की आकांक्षाएँ और जरूरतें, जैसे एक क़ैद में सिमट गई हैं."उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बजट पर सहमति के बिना, लीबिया के विशाल संसाधनों को अत्यधिक व्यापक पैमाने पर ख़र्च किया जाना, आर्थिक पतन का कारण बन सकता है इसलिए इसका तत्काल समाधान निकाला जाना होगा."यह स्थिति इस तथ्य के बावजूद है कि देश के संसाधन अपने नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण के लिए पर्याप्त रूप से प्रदान कर सकते हैं."सुरक्षा और मानवाधिकार चुनौतियाँलीबिया में वैसे तो 2020 का युद्धविराम जारी है, मगर देश का सुरक्षा परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है, जिसमें समय-समय पर तनाव और हिंसा के स्थानीय प्रकोपों घटित हो रहे होते हैं.त्रिपोली में हाल ही में सैन्य जमावड़े और क्षेत्रीय नियंत्रण पर विवादों ने, नए सिरे से टकराव की आशंकाओं को बढ़ा दिया है.लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने का व्यापक चलन जारी है, जिसमें क़ानूनी पेशेवरों और राजनैतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है.हालाँकि लीबिया के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाक़ों में कुछ बन्दियों को रिहा कर दिया गया है, मगर बहुत से लोग अब भी, बिना किसी उचित प्रक्रिया के ग़ैरकानूनी हिरासत में हैं.व्यापक मानवाधिकार स्थिति भी बहुत चिन्ताजनक बनी हुई है - विशेष रूप से प्रवासियों, शरणार्थियों और मानवीय कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार के सम्बन्ध में.स्वयं से भिन्न लोगों के लिए घृणा और भेदभावपूर्ण बयानबाज़ी ने सामाजिक विभाजन को और भी बढ़ा दिया है और कमज़ोर समुदायों की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है.महिलाओं को, विशेष रूप से, गम्भीर ख़तरों का सामना करना पड़ता है, जिनमें लिंग आधारित हिंसा और क़ानूनी या सामाजिक सुरक्षा तक सीमित पहुँच शामिल हैं.
UNSMIL का निरन्तर समर्थनलीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNSMIL), जारी रही चुनौतियों के बीच, देश के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए राजनैतिक हस्तियों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सम्पर्क व संवाद जारी रखे हुए है.हाना टेटेह इस मिशन की मुखिया हैं.हाना टेटेह ने लीबिया में राजनैतिक और आर्थिक सुधार के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन के महत्व पर भी ज़ोर दिया.लीबिया के नेताओं के, अपने मतभेदों से की जकड़ में बने रहने के बीच, यह मान्यता बढ़ती जा रही है कि बाहरी पक्षकारों को, देश के संकट के लिए एक व्यापक, लीबिया के नेतृत्व वाले समाधान का समर्थन करने के लिए सहयोग करना चाहिए.उन्होंने कहा, "अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को एक लोकतांत्रिक देश का समर्थन करने के लिए एक एकीकृत योजना पर सहयोग करने की ख़ातिर, एक साथ आना होगा, जो लीबियाई लोगों की बुनियादी ज़रूरतों और आकांक्षाओं पर ध्यान दे औरआर्थिक विकास और न्यायसंगत विकास को बढ़ावा दे."उन्होंने कहा कि हालात को बदलने के लिए कुछ नहीं किए जाने, यानि निष्क्रियता की लागत, परिवर्तन पर आने वाली लागत से कहीं अधिक होगी.