-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: सुरक्षित सार्वजनिक स्थान बने, 'महिलाओं की जीवनरेखा'

Source: UN News: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: सुरक्षित सार्वजनिक स्थान बने, 'महिलाओं की जीवनरेखा'
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास कार्यक्रम (UN-Habitat) की सहायता से, अपने दैनिक जीवन में अनेक पाबन्दियाँ झेल रहीं महिलाओं व लड़कियों के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थान बनाए जा रहे हैं. ये केन्द्र, महिलाओं के लिए बिना किसी डर के, आपस में मिल-जुलकर नए कौशल सीखने व सामाजिक निर्णयों में अपनी आवाज़ रखने का अहम ज़रिया बन रहे हैं. शरीफ़ा की छोटी सी दुनिया थी. पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के हेरात में एक अनौपचारिक बस्ती में रहने वाली, दो बच्चों की 34 वर्षीय माँ शरीफ़ा को जीवन में और कुछ पाने की चाहत थी. उन्हें ज़रूरत थी एक ऐसी जगह की, जिससे जुड़कर, वो कुछ सीख सकें और अपनेपन की भावना महसूस कर सकें.लेकिन उनके समुदाय में, महिलाओं के लिए एक साथ मिलकर कुछ करने के अवसर कम ही थे.उन्होंने बताया, “परिवार द्वारा लड़कियों को आपस में मिलने-जुलने, समाज में आने-जाने या सामुदायिक समारोहों के लिए अन्य घरों में जाने की मनाही थी.”“कोई ऐसा सार्वजनिक स्थान नहीं था जहाँ महिलाएँ एकजुट होकर, नए कौशल सीख सकें या सामुदायिक सत्रों में भाग ले सकें. हम इस सबसे वंचित ही रह जाते थे.”अफ़ग़ानिस्तान में शरीफ़ा जैसी अन्य महिलाओं के लिए पाबन्दियाँ कोई नई बात नहीं है. लेकिन 2021 में तालेबान के सत्ता में आने के बाद से यह पाबन्दियाँ बेहद कड़ी हो गई हैं. सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के लिए जगह कम होती गई, और वे अलग-थलग पड़ गई. मिलने, विचारों को साझा करने या सीखने के अवसरों तक पहुँचने के लिए किसी सुरक्षित जगह के अभाव में, मानो उनकी दुनिया चाहरदीवारी में ही सिमट गई. © UN Women/Sayed Habib Bidell अनौपचारिक बस्तियाँलेकिन शरीफ़ा के सामने अलग-थलग पड़ने के अलावा और भी कई समस्याएँ थीं. जिस अनौपचारिक बस्ती को वह अपना घर कहती थी, अफ़ग़ानिस्तान में कई अन्य इलाक़ों की तरह, वहाँ बुनियादी सेवाओं, बुनियादी ढाँचे व सुरक्षा का भी अभाव था. औपचारिक आवास, भूमि और सम्पत्ति के दस्तावेज़ों के बिना, कई परिवारों के लिए बेदख़ल होने का ख़तरा बना हुआ था. साथ ही, उन्हें यह भी डर था कि कही घरों की मरम्मत के लिए अपनी मामूली बचत भी ख़र्च न करनी पड़े. 2021 के बाद से, हज़ारों लोगों को उनके घरों से निकलने के लिए मजबूर किया जा रहा था.फिर महिलाओं के लिए तो ये चुनौतियाँ, 2021 की तुलना में कहीं अधिक गम्भीर थीं. उन्हें मानवाधिकार तो हासिल थे ही नहीं, साथ ही, सुरक्षित सार्वजनिक स्थलों, सड़कों पर पर्याप्त रौशनी और स्वच्छता सुविधाओं का भी अभाव था. उन्हें लिंग-आधारित हिंसा की चपेट में आने की आशंका थी और अंधेरा होने के बाद बाहर निकलना भी जोखिम भरा था. © UN-Habitat अपने लिए मिली जगहजब हेरात के कार्टे मैवंद समुदाय की महिलाओं ने सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों तक पहुँच की कमी को लेकर अपना डर व निराशा ज़ाहिर की, तो UN-Habitat ने तुरन्त कार्रवाई की. इसमें योरोपीय नागरिक सुरक्षा और मानवीय सहायता संचालन (ECHO) का साथ मिला. समुदाय के लिए औपचारिक आवास, भूमि और सम्पत्ति दस्तावेज़ मुहैया करवाए गए, जिससे शरीफ़ा जैसे परिवारों को वो स्थिरता मिली जिसकी उन्हें तलाश थी.UN-Habitat ने समुदाय के बुज़ुर्गों और महिलाओं से साथ बातचीत के बाद, हेरात में एक सामाजिक केन्द्र का भी निर्माण किया, जोकि एक ऐसा स्थान बना, जहाँ महिलाएँ स्वतंत्र रूप से मिल सकती हैं, नए कौशल सीख सकती हैं और सामुदायिक चर्चाओं में भाग ले सकती हैं.नए सामाजिक केन्द्र ने शरीफ़ा जैसी अन्य महिलाओं के लिए लम्बे समय से बन्द दरवाज़ों को खोला है. शरीफ़ा कहती हैं, "इस नए सामाजिक केन्द्र के बनने से, अब हम महिलाएँ सामाजिक फ़ैसलों में भाग ले पा रही हैं. अब हम अलग-थलग नहीं हैं, और अब हमारे पास एक ऐसा स्थान है जहाँ हमारी आवाज़ मायने रखती है." उन्होंने यहाँ कक्षाओं में जाना शुरू किया, पढ़ाई-लिखाई, और सिलाई का कौशल हासिल किया. लेकिन इस सबसे बढ़कर, उन्हें अपना एक समुदाय मिला."दूसरी महिलाओं को सीखते और विचार साझा करते देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है. मैं जब भी यहाँ आती हूँ, तो मुझे अपनेपन का अहसास होता है. यह एक ऐसी जगह है जहाँ मैं अपने परिवार के डर या विरोध के बिना, आज़ादी से आ-जा सकती हूँ." © UNICEF/Mark Naftalin समावेशन की ओर क़दमअफ़ग़ानिस्तान में अब भी महिलाओं व लड़कियों को सार्वजनिक उद्यानों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है. लेकिन UN-Habitat, काबुल जैसे शहरों में सुरक्षित स्थान और सड़कों पर बेहतर रौशनी जैसी पहल के ज़रिये, महिलाओं व लड़कियों के लिए इलाक़ों को सुरक्षित बनाने के प्रयास कर रहा है.अफ़ग़ानिस्तान में UN-Habitat की देशीय कार्यक्रम प्रबन्धक, स्टैफ़नी लूज़ ने कहा, "ये क़दम दर्शाते हैं कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी, जब महिलाओं और लड़कियों को चर्चाओं में शामिल किया जाता है तो प्रगति सम्भव है." "यही विचार हमारे कार्यक्रमों को आकार देता है. हमने इन क्षेत्रों में लिंग-आधारित हिंसा में कमी आते देखी है. हमने जो सार्वजनिक स्थान बनाए हैं, वे केवल बुनियादी ढाँचे नहीं हैं - वे अफ़ग़ान महिलाओं की जीवन रेखा हैं."यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement