×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: लड़कियों के लिए सुरक्षित सहेली कक्ष
Source: UN News: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
भारत में यूनीसेफ़ ने, पूर्वी प्रदेश बिहार के विद्यालयों में लड़कियों के लिए माहवारी के दिनों में देखभाल व आराम के लिए सहेली कक्ष स्थापित किए हैं. इन सुरक्षित स्थानों की उपलब्धता से न केवल मासिक धर्म को लेकर जागरूकता बढ़ी है, बल्कि लड़के भी इस सुरक्षित स्थान का महत्व समझते हुए, स्कूलों में बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं. बिहार प्रदेश के आदर्श रामानन्द मिडिल स्कूल की चौदह वर्षीय छात्रा कृतिका, हाल ही में अपना पुराना स्कूल छोड़कर नए स्कूल में दाख़िल हुई है.अपनी कक्षा के बाहर खड़ी कृतिका के मन में उत्साह और बैचेनी के मिले-जुले भाव हैं – जहाँ उन्हें नए स्कूल में जाने का उत्साह है, वहीं पुराना स्कूल छोड़ने का दुख भी है.हालाँकि यह बैचेनी पुराने दोस्तों या शिक्षकों से बिछुड़ने की वजह से नहीं हैं.उनके ज़्यादातर सहपाठी तो नए स्कूल में उनके साथ ही होंगे. इस स्कूल में ऐसा कुछ ख़ास है, जो शायद अब कृतिका को दूसरी जगह न मिले – वो है सुरक्षा.कृतिका बताती हैं, "यह स्कूल मुझे सुरक्षा देता है. मैं यहाँ सुरक्षित महसूस करती हूँ. ऐसी सुरक्षा का अहसास नए स्कूल में नहीं होगा."पहले वो बताने में थोड़ा हिचकिचाती हैं, फिर असमंजस दूर करते हुए खुलकर कहती हैं, "दरअसल मैं इस समय जिस स्कूल में जाती हूँ, वहाँ सहेली कक्ष नहीं है – यानि वो कमरा जो हमारा अपना हो. एक ऐसी जगह जो हमें माहवारी के दिनों में सुरक्षा का अहसास दिलाए." © UNICEF India लेकिन हमारी ज़िन्दगी तो एक सफ़र की तरह है, जो किसी के लिए नहीं रुकता. कृतिका को अपने जीवन का नया पड़ाव तय करना ही होगा.फिर भी उनके नए स्कूल में सहेली कक्ष नहीं है, यह सोचकर ही उन्हें सिहरन होने लगती है.वो अपनी सहेलियों से कहती है, "शायद मुझे यह स्वीकार करना होगा कि मेरे नए स्कूल में सहेली कक्ष नहीं है. वहाँ कोई मुझे भरोसा देने वाले नहीं होंगे, सुरक्षा का अहसास नहीं होगा, किसी को मेरी परवाह नहीं होगी. काश! मैं हमेशा के लिए यहाँ रह पाती, लेकिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही. यही जीवन है."वो एक ऐसी दुनिया की कल्पना करती हैं जहाँ हर स्कूल में एक सहेली कक्ष हो, जहाँ लड़कियों को अपने सपने पूरे करने के लिए सहूलियतें न छोड़नी पड़ें.बदलाव की बयारउनकी माँ सीता देवी ने इस बदलाव को अपनी आँखों से देखा है. वो मुस्कुराते हुए बताती हैं, "पहले कृतिका महीने में तीन-चार दिन स्कूल नहीं जा पाती थी. अब वो हर दिन जाती है. सहेली कक्ष एक वरदान की तरह है. लड़कियाँ अब इन मुद्दों के बारे में बिना शर्म, खुलकर बात करती हैं."अब कक्षा में अनुपस्थिति की वजह सुबह की धुंध की तरह ग़ायब हो गई है, और उसकी जगह ख़ुशमिज़ाजी व शिक्षा ने ले ली है.सीता मुस्कुराती हैं, "अब तो लड़के भी संवेदनशीलता को समझते हैं."यूनीसेफ़ की पहलकृतिका की दोस्त स्वीटी कुमारी ने चमकती आँखों से बताया, "यूनीसेफ़ के आने से सब कुछ बदल गया. सहेली कक्ष, साफ़-सुथरे शौचालय, हाथ धोने की जगह - ऐसा लगता है कि हम किसी बड़े बदलाव का हिस्सा हैं."वहीं एक लड़के, हीरादान कुमार ने शर्मीली मुस्कान के साथ बताया: "मुझे इस स्कूल पर गर्व है. हम दो शौचालयों से पंद्रह शौचालयों पर पहुँच गए हैं. मुझे ख़ुशी है कि कोई भी समस्या होने पर लड़कियों के पास अब अपना सुरक्षित कोना है. अब उन्हें तबीयत ख़राब होने पर घर भागने की या हर माह तीन-चार दिन स्कूल से बाहर रहने की ज़रूरत नहीं पड़ती.”अंकित कुमार बताते हैं, "हर कक्षा के बाहर साफ़ पानी का एक ड्रम रखा हुआ है. अब प्यास की वजह से पढ़ाई में बाधा नहीं आती."इस बदलाव का जादू ही है जिससे आदर्श रामानन्द विद्यालय को बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (BSVP) प्राप्त हुआ. यह एक पुरस्कार मात्र नहीं है – बल्कि एक क्रान्ति है. इसमें जल आपूर्ति, शौचालय, हाथ धोना, अपशिष्ट प्रबन्धन और सहेली कक्ष जैसी सुरक्षित जगहों, जैसे कारकों को अहम माना गया है. © UNICEF India आदर्श रामानंद विद्यालय, इन 54 पुरस्कार विजेता स्कूलों में से एक है, जिसे 60 हज़ार से अधिक विद्यालयों में से, पेयजल, शौचालयों, हाथ धोने, रखरखाव, प्रशिक्षण, व्यवहार परिवर्तन व सामुदायिक जुड़ाव जैसे पैमानों पर परखकर, उत्कृष्टता के लिए चुना गया है..स्वीटी कुमारी कहती हैं, “इससे सब कुछ बदल गया.”एक अन्य छात्रा श्रेया सुहानी कहती हैं: "अब हम बारिश का पानी इकट्ठा करते हैं, गीले कचरे से अपने बाग़ीचे के लिए खाद बनाते हैं, प्लास्टिक का पृथकीकरण करते हैं. इस पुरस्कार ने हमें जलवायु परिवर्तन के ख़िलाफ़ पृथ्वी की रक्षा करने वाला योद्धा बना दिया है."जलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य समेत BSVP के सात स्तम्भ इस स्कूल को एक क़िले की तरह सहारा देते हैं. सहेली-कक्ष मानो इसका मुकुट है, जो आपातकालीन किट और एक बिस्तर के साथ पुरानी सोच को बदलता है. © UNICEF India क्रान्ति का हिस्सा बने लड़केअंकित कुमार, हाथ धोने के नए-नए चमचमाते स्टेशनों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "हम कक्षा में पाठ के लिए जाने से पहले हाथ धोते हैं. और चूँकि अब हर कक्षा के पास पानी के ड्रम रखे होते हैं – तो अब हमें अपनी प्यास बुझाने के लिए भी इन्तज़ार नहीं करना पड़ता."कृतिका के प्रधानाचार्य जलज लोचन मुस्कुराते हुए कहते हैं, "यह पुरस्कार एक ऐसा आईना है, जो हमें अपना सर्वश्रेष्ठ रूप दिखाता है. पन्द्रह शौचालय, छँटा हुआ कचरा, बारिश के पानी का संरक्षण. ये सब कार्य स्कूल की गरिमा बढ़ाते हैं."स्कूल में बदलाव की धूम है. स्वीटी कहती हैं, "लड़कियाँ मासिक धर्म के बारे में खुलकर बात करती हैं. लड़के भी हमारी बात ध्यान से सुनते हैं."अंकित कहते हैं, "हम केवल सीख ही नहीं रहे हैं, बल्कि बेहतर तरीक़े से जीवन जी रहे हैं."कृतिका के लिए, BSVP मानो सहेली कक्ष की नब्ज़ है.वह एक कोने में खड़ी होकर सहेली कक्ष को आख़िरी बार देखते हुए फ़ुसफ़ुसाती हैं, “यह स्कूल सबसे अच्छा है. अगर लड़कियाँ और लड़के सशक्त होंगे तो पूरा बिहार सशक्त होगा.”कृतिका, यहाँ से हासिल गरिमा, सुरक्षा, और विश्वास की सीख को, अपनी नई दुनिया में ले जाएंगी. वह मन ही मन, ख़ुद को उस कमरे में आराम करते देख रही हैं.उनका सपना है कि एक दिन हर स्कूल में ऐसा ही सुरक्षित स्थान मौजूद हो.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces