Advertisement
यूक्रेन: धार्मिक आयोजन के अवसर पर हुए मिसाइल हमले की कठोर निन्दा

यूएन प्रमुख के अनुसार ‘पाम संडे’ उत्सव और पवित्र सप्ताह के आरम्भ होने पर किया गया यह हमला, पिछले कुछ हफ़्तों में यूक्रेनी शहरों व नगरों पर ऐसे ही अन्य हमलों के भयावह रुझान को दर्शाता है.इन हमलों में बड़े पैमाने पर विध्वंस हुआ है और आम नागरिकों की जान गई है.यूएन महासचिव ने दोहराया कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत आम लोगों व नागरिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध हमले निषिद्ध हैं और उन्हें तत्काल रोका जाना होगा.उन्होंने यूक्रेन में युद्धविराम लागू करने के लिए नए सिरे से अपील जारी की है.महासचिव ने कहा कि यूक्रेन में न्यायसंगत, स्थाई व व्यापक शान्ति की दिशा में प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के समर्थन को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि देश की सम्प्रभुता, स्वतंत्रता व क्षेत्रीय अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए, यूएन चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व प्रासंगिक यूएन प्रस्तावों के अनुरूप ये प्रयास किए जाने होंगे.गहरा क्षोभयूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने देश के पूर्वोत्तर में स्थित सूमी शहर के केन्द्र में रूसी मिसाइल हमलों पर गहरा क्षोभ प्रकट किया है.उन्होंने कहा कि रविवार को धार्मिक उत्सव का आयोजन, शान्ति व मनन का एक अवसर था. इसके बजाय, यहाँ के लोगों को हिंसा, आतंक व नुक़सान का शिकार बनाया गया.यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी समुदाय, यूएन की देशीय टीम की ओर से इस हमले की कठोरतम शब्दों में निन्दा की है और पीड़ितों के परिजन के प्रति गहरी सम्वेदना व्यक्त की है.माथियास श्माले ने ध्यान दिलाया कि मानवतावादी क़ानून के तहत, आम नागरिकों व बुनियादी ढाँचों पर हमले निषिद्ध हैं, इन्हें रोकना होगा.उनके अनुसार, ये नियम मानव जीवन व गरिमा की रक्षा करने के लिए बनाए गए हैं और इनका सदैव सम्मान किया जाना होगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


