-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: ज़रूरतमन्द आबादी के लिए जीवनरक्षक सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: ज़रूरतमन्द आबादी के लिए जीवनरक्षक सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ग़ाज़ा पट्टी में पिछले एक महीने से मानवीय सहायता आपूर्ति न होने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए, इसराइल से राहत क़ाफ़िलों को अनुमति देने की अपील की है. उन्होंने मंगलवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में इसराइल व हमास के बीच युद्धविराम लागू किए जाने और सभी बन्धकों की बिना शर्त रिहाई का भी आग्रह किया है. इसराइली प्रशासन ने 2 मार्च को ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति पर पाबन्दी थोप दी थी, जिसके बाद से वहाँ भोजन, ईंधन, दवाओं व बाज़ारों के लिए सामान पहुँचाना सम्भव नहीं हो पाया है.7 अक्टूबर 2023 को हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों द्वारा इसराइल पर हमला किए जाने के बाद ग़ाज़ा युद्ध क़रीब 15 महीने तक जारी रहा, जिसके बाद इस वर्ष जनवरी महीने में युद्धविराम पर सहमति हुई थी.मगर क़रीब दो महीने बाद, इसराइली बमबारी और ज़मीनी सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू हो गई है, जबकि हमास द्वारा इसराइली शहरों पर रॉकेट दागे जा रहे हैं.मौत का अन्तहीन चक्रयूएन के शीर्षतम अधिकारी ने क्षोभ जताया कि ग़ाज़ा में सहायता ठप हो चुकी है, और भयावह हालात की ओर ले जाने वाले दरवाज़े फिर खुल गए हैं. ग़ाज़ा एक ऐसा स्थान बन गया है, जहाँ लगातार लोगों की जान जा रही है और आम नागरिक मौत के एक अन्तहीन चक्र में हैं.उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इसराइल पर किए गए हमले के बाद से कुछ बातें स्पष्ट हैं, मुख्य रूप से यह कि युद्धविराम कारगर हैं.लड़ाई पर विराम होने के बाद बन्धकों की रिहाई हुई, ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाई गई और यह साबित हुआ कि मानवीय सहायता समुदाय अपना दायित्व निभा सकता है. उम्मीदें हुई चकनाचूरमहासचिव गुटेरेश ने कहा कि कई सप्ताहों तक बन्दूकें शान्त रहीं, बाधाओं को दूर किया गया, लूटपाट ख़त्म हो गई और हम ग़ाज़ा पट्टी के हर हिस्से में सहायता पहुँचाने में कामयाब रहे. मगर, समझौता दरकने के साथ ही यह सब ख़त्म हो गया.उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी परिवारों और इसराइल में बन्धकों के परिवारों की उम्मीद फिर से क्षीण हो रही है, जिनसे उन्होंने सोमवार को मुलाक़ात की थी. इस वजह से, महासचिव ने फिर से सभी बन्धकों की बिना शर्त रिहाई, एक स्थाई युद्धविराम और मानवीय सहायता अभियान के लिए पूर्ण रूप से रास्ता मुहैया कराने का आग्रह किया है.उन्होंने यूएन मानवतावादी संगठनों के शीर्ष अधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी एक संयुक्त वक्तव्य का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने उन दावों को ख़ारिज किया है, जिनके अनुसार, ग़ाज़ा में सभी का पेट भरने के लिए पर्याप्त भोजन मौजूद है.न्याय व जवाबदेहीयूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि ग़ाज़ा में एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने तयशुदा दायित्वों को पूरा करना होगा.उन्होंने जिनीवा कन्वेंशन का ज़िक्र किया, जिसमें आबादी के लिए भोजन व मेडिकल सामान सुनिश्चित करने के दायित्व को निर्धारित किया गया है. साथ ही, अस्पतालों, सार्वजनिक स्वास्थ्य, साफ़-सफ़ाई समेत अन्य सेवाओं की व्यवस्था भी करनी होगी.अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून में, मानवीय राहत कर्मचारियों का सम्मान करने और उनकी रक्षा के दायित्व को भी रेखांकित किया गया है. एंतोनियो गुटेरेश ने ग़ाज़ा में हिंसक टकराव की चपेट में आए मानवतावादी नायकों को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की. © UNFPA ग़ाज़ा पट्टी में एक परिवार एक ध्वस्त इमारत के मलबे को देख रहा है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ व साझेदार संगठन ग़ाज़ा में मदद पहुँचाने के लिए तत्पर हैं, मगर इसराइली प्रशासन ने अनुमति के लिए ऐसे नए प्रस्ताव पेश किए हैं, जिसमें बेपरवाही दर्शाई गई है और इसके ज़रिये राहत प्रयासों पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की जा रही है.“मुझे यह स्पष्टता से कहने दें: हम ऐसी किसी भी व्यवस्था में भागेदार नहीं बनेंगे, जिसमें मानवतावादी सिद्धान्तों का पूर्ण सम्मान न किया जाए: मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता व तटस्थता.”दायित्व निभाने की पुकारयूएन प्रमुख ने सदस्य देशों से अपने दायित्व निभाने का आग्रह करते हुए न्याय व जवाबदेही तय किए जाने पर बल दिया.उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा में हालात को बयाँ करने के लिए दुनिया के पास शब्द कम होते जा रहे हैं, लेकिन हम सच्चाई से कभी दूर नहीं भागेंगे.यूएन प्रमुख ने चेतावनी दी है कि मौजूदा रास्ता आगे जाकर बन्द हो जाता है और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व इतिहास में यह पूर्ण रूप से असहनीय है. वहीं, क़ाबिज़ पश्चिमी तट के एक और ग़ाज़ा में तब्दील होने का जोखिम, हालात को बद से बदतर बना रहा है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह समय अमानवीयकरण का अन्त, आम नागरिकों की रक्षा, बन्धकों को रिहा, जीवनरक्षक सहायता की आपूर्ति और युद्धविराम को फिर से लागू करने का है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement