-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: सम्वेदनशील हालात से जूझ रही आबादी के लिए, भय व अनिश्चितता का माहौल

Source: UN News: गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: सम्वेदनशील हालात से जूझ रही आबादी के लिए, भय व अनिश्चितता का माहौल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि ग़ाज़ा पट्टी में जारी इसराइली सैन्य कार्रवाई और सहायता आपूर्ति पर पाबन्दी की वजह से आम फ़लस्तीनी आबादी, विशेष रूप से गर्भवती महिलाएँ निरन्तर भय व आशंका के माहौल में जीवन गुज़ार रही हैं. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने आगाह किया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव प्रक्रिया के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य व नवजात शिशुओं पर जोखिम है.ग़ाज़ा में सभी प्रकार की मानवीय राहत व स्थानीय बाज़ारों के लिए सामान की आपूर्ति पर इसराइल द्वारा थोपी गई पाबन्दी को पाँच सप्ताह बीत चुके हैं.इस वजह से, दवाओं व अन्य मेडिकल सामग्री ख़त्म होती जा रही है. यूएन सहायता एजेंसियों ने बताया कि ब्लड यूनिट समेत मातृत्व व बाल स्वास्थ्य के लिए अन्य सामान की गम्भीर क़िल्लत महसूस की जा रही है. Tweet URL ग़ाज़ा में बिना विस्फोट हुए बिखरी आयुध सामग्री भी स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ा ख़तरा है.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में बारूदी सुरंग कार्रवाई कार्यक्रम के प्रमुख ल्यूक इरविंग ने यूएन न्यूज़ को बताया कि आम लोग डरे हुए हैं और किसी तरह से अपने दिन गुज़ारने की कोशिश कर रहे हैं.“किस तरह से वे अपना पेट भरें, उन्हें किस तरह से पानी मिले, ग़ाज़ा में फ़िलहाल यही वास्तविकता है.”महासचिव की अपीलइससे पहले, यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को ग़ाज़ा में मानवीय सहायता की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की पुरज़ोर अपील जारी की थी.साथ ही, उन्होंने इसराइल व हमास के बीच फिर से युद्धविराम लागू किए जाने और ग़ाज़ा में सभी बन्धकों को बिना शर्त रिहा किए जाने की पुकार दोहराई. महासचिव गुटेरेश ने कहा कि युद्धरत पक्षों के बीच लड़ाई पर विराम लगने के बाद बन्धकों की रिहाई हुई और ज़रूरतमन्दों के लिए जीवनरक्षक सहायता वितरित की गई थी.मगर, अब सहायता रुक गई है और भयावह हालात की ओर ले जाने वाले दरवाज़े खुल गए हैं. ग़ाज़ा एक ऐसा स्थान बन गया है, जहाँ लगातार लोगों की जान जा रही है और आम नागरिक मौत के एक अन्तहीन चक्र में हैं.यूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि ग़ाज़ा में एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने तयशुदा दायित्वों को पूरा करना होगा.कुपोषण, विस्थापन, मौतसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व साझेदार संगठनों ने बताया है कि 2 मार्च के बाद से अब तक ग़ाज़ा में मानवीय सहायता नहीं पहुँची है. “कुपोषण, बीमारी व ऐसी अन्य अवस्थाओं के उभरने की आशंका है, जिनकी रोकथाम सम्भव है,” और उससे बाल मौतों का जोखिम भी बढ़ेगा.ग़ाज़ा में फिर से सामूहिक विस्थापन हो रहा है और इसराइली सेना द्वारा दिए गए आदेशों के बाद, यहाँ के क़रीब दो-तिहाई हिस्से पर लोगों को जाने या रहने की अनुमति नहीं है. पिछले तीन सप्ताह के दौरान, 3.90 लाख लोग अपनी जगह खाली करके जाने के लिए मजबूर हुए हैं.स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, 3-8 अप्रैल के दौरान, ग़ाज़ा पर इसराइली बमबारी में कम से कम 287 फ़लस्तीनियों के मारे जाने की ख़बर है और 912 घायल हुए हैं.7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास व अन्य फ़लस्तीनी हथियारबन्द गुटों के हमलों के बाद भड़के युद्ध में अब तक 50 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों की जान गई है और 1.15 लाख घायल हुए हैं.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने बताया है कि 3-6 अप्रैल के दौरान, ग़ाज़ा से इसराइल पर रॉकेट हमले किए गए, जिनमें एक ऐशकेलॉन शहर पर आकर गिरा, जिसमें 12 इसराइली नागरिक घायल हुए हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement