-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापार केन्द्रों के ज़रिये, भारत व श्रीलंका में महिला उद्यमियों को समर्थन

Source: UN News: बुधवार, 09 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
व्यापार केन्द्रों के ज़रिये, भारत व श्रीलंका में महिला उद्यमियों को समर्थन
संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय व्यापार केन्द्र (ITC) ने अपनी 'SheTrades' नामक पहल के तहत, भारत और श्रीलंका में महिला उद्यमियों के लिए नए केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा की है. ये हब, एक ऐसे वैश्विक नैटर्वक का हिस्सा हैं, जिनके ज़रिये महिला उद्यमियों को ज़रूरी कौशल विकसित करने, व्यापार की बारीकियों को समझने समेत अन्य प्रकार से समर्थन मुहैया कराया जाता है. ITC की कार्यकारी निदेशक, पामेला कोक-हैमिल्टन ने कहा, “जब भी कोई एक नया हब खुलता है, तो वो एक विशाल नैटवर्क का हिस्सा बन जाता है, जिससे उसे अधिकतम लाभ प्राप्त होते हैं." "ख़ासतौर पर इसलिए क्योंकि मौजूदा केन्द्र को पहले ही 4,500 महिला उद्यमियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुभव प्राप्त है, और उसने लाखों डॉलर की नई बिक्री के साथ, उनके व्यवसायों को आगे बढ़ाने में मदद की है.”ये नवीनतम केन्द्र, महिला उद्यमियों को अन्तरराष्ट्रीय व्यापार गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए आवश्यक कौशल, बाज़ारों तक पहुँच एवं नीतिगत सहायता प्रदान करेंगे. इसका उद्देश्य है - वैश्विक व्यापार में महिलाओं की भागेदारी को प्रोत्साहन देना.ITC की शीर्ष अधिकारी ने कहा कि "यह एक ऐसा आन्दोलन है जो हर वर्ष, हर केन्द्र के बढ़ने के साथ ही तेज़ होता जाएगा. यह सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, एवं सशक्तिकरण को उन तक पहुँचाने में मदद कर रहा है.” © ITC ITC की कार्यकारी निदेशक, पामेला कोक-हैमिल्टन. इस अवसर पर, भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेन्ट कोऑर्डिनेटर, शॉम्बी शार्प ने कहा, "भारत में SheTrades केन्द्र की स्थापना, अन्तरराष्ट्रीय व्यापार केन्द्र (ITC) और भारत के बीच लम्बे समय से चली आ रही साझेदारी में एक नया मील का पत्थर है – इस अहम मुद्दे को प्रोत्साहन देने के लिए, भारत-यूएन साझेदारी का एक नया आयाम है."नई दिल्ली में, 'SheTrades' हब की मेज़बानी, निर्यातक संगठनों के महासंघ (FIEO) द्वारा की जाएगी और कोलम्बो में यह केन्द्र श्रीलंका निर्यात विकास बोर्ड के साथ साझेदारी में शुरू किया जा रहा है. © ITC भारत में यूएन के रैज़िडेन्ट कोऑर्डिनेटर, शॉम्बी शार्प. पिछले साल भारत ने 810 अरब डॉलर और श्रीलंका ने 16.17 अरब डॉलर का निर्यात किया था. लेकिन महिलाओं द्वारासंचालित व्यवसायों को अन्तरराष्ट्रीय बाज़ारों, वित्त एवं व्यवसाय विकास संसाधनों तक पहुँच के लिए अनगिनत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.ऐसे में इन केन्द्रों के ज़रिये प्रशिक्षण, कोचिंग, बाज़ार सम्पर्क एवं नीतिगत समर्थन दिया जाएगा, ताकि देश भर में महिला उद्यमियों के लिए राह आसान हो सके.अभी तक 'SheTrades' हब एशिया, अफ़्रीका, लातिन अमेरिका, कैरेबियाई क्षेत्र और मध्य पूर्व व उत्तरी अफ़्रीका में स्थापित किए जा चुके हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement