-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा पट्टी: तीन सप्ताह से सहायता आपूर्ति ठप, यूएन एजेंसियों ने जताई चिन्ता

Source: UN News: शनिवार, 29 मार्च 2025 12:08 PM (IST)
ग़ाज़ा पट्टी: तीन सप्ताह से सहायता आपूर्ति ठप, यूएन एजेंसियों ने जताई चिन्ता
ग़ाज़ा पट्टी में मानवीय सहायता की आपूर्ति पर इसराइल द्वारा पूर्ण रूप से पाबन्दी थोपे जाने के तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है और ज़रूरी सामान की क़िल्लत महसूस की जाने लगी है. इसके मद्देनज़र यूएन मानवतावादी एजेंसियाँ ज़रूरतमन्द आबादी तक पहुँचने के लिए निरन्तर प्रयासों में जुटी हैं, मगर उनके अधिकाँश अनुरोधों को नकारा जा रहा है. बताया गया है कि ग़ाज़ा में भोजन, दवा और अन्य आपूर्ति ख़त्म होती जा रही है और यहाँ स्थित बेकरी में ब्रैड लेने के लिए लोगों की लम्बी क़तारें लगी हुई हैं.मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के अनुसार, मानवतावादी संगठनों द्वारा इसराइली प्रशासन से सहायता मार्ग मुहैया कराने के अनुरोध किए जा रहे हैं, मगर उन्हें नकारा जा रहा है. सोमवार को ऐसे सात अनुरोधों में से पाँच को ख़ारिज कर दिया गया. मंगलवार को नौ में से छह अनुरोधों को नकारा गया है.यूएन कार्यालय ने ध्यान दिलाया कि ग़ाज़ा पट्टी में मेडिकल दल बेहद थके हुए हैं और उन्हें तत्काल संरक्षण के साथ-साथ वहाँ नए स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता है. Tweet URL हाल के दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों, ऐम्बुलेंस, अस्पतालों पर हमलों की ख़बरें हैं जिनमें सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं. युद्धविराम ख़त्म होने के बाद से मेडिकल सामग्री की उपलब्धता में भारी कमी आई है और उपकरणों, रक्त और कर्मचारियों की कमी है.यूएन एजेंसी ने कहा, “कोई भी सुरक्षित नहीं है. दुनिया में ऐसे अत्याचारों के लिए शून्य सहिष्णुता होनी चाहिए.”18 मार्च को युद्धविराम दरकने और इसराइली बमबारी फिर शुरू होने के बाद से अब तक क़रीब 800 फ़लस्तीनी मारे गए हैं. बीते 24 घंटों में 38 लोगों की जान गई है.पिछले एक सप्ताह में आठ सहायताकर्मियों की मौत हुई है, जिससे यह मृतक आँकड़ा बढ़कर 399 पहुँच गया है. इनमें कम से कम 289 यूएन कर्मचारी है.OCHA ने बताया है कि इसराइली सैन्य बलों ने 20 मार्च को ग़ाज़ा के ‘नेतज़रिम कॉरीडॉर’ के पूर्वी व मध्य हिस्से में फिर से सैनिकों की तैनाती की है. यह कॉरिडॉर ग़ाज़ा पट्टी को दो हिस्सों में विभाजित करता है. उत्तरी व दक्षिणी ग़ाज़ा के बीच आवाजाही की अनुमति केवल तटीय इलाक़े में स्थित अल राशिद सड़क के ज़रिये ही है.जगह खाली करने के आदेशइसराइल सेना की गतिविधियों और आम नागरिकों को जगह खाली करने के आदेश जारी किए जाने से ग़ाज़ा के कई इलाक़ों में नए सिरे से विस्थापन हुआ है. 18 से 23 मार्च के दौरान 1.42 लाख लोगों के विस्थापित होने की जानकारी मिली है.इन आदेशों से ग़ाज़ा का क़रीब 15 फ़ीसदी हिस्सा प्रभावित हुआ है, जबकि कई अन्य इलाक़ों में लोगों के जाने पर पहले से ही मनाही है. इसराइली सरकार ने सड़क मार्ग से ग़ाज़ा में मानवीय सहायता के प्रवेश पर पिछले कई दिनों से पाबन्दी थोपी हुई है. अक्टूबर 2023 में हिंसक टकराव शुरू होने के बाद से अब तक पहली बार कोई रोक इतने लम्बे समय तक जारी रही है, जिसकी वजह से युद्धविराम के दौरान हालात में आई बेहतरी पर जोखिम मंडरा रहा है.हमास व अन्य फ़लस्तीनी हथियारबन्द गुटों ने 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमले किए थे, जिनमें 1,100 से अधिक लोगों की जान गई थी और 250 से ज़्यादा को बन्धक बना लिया गया था. इसके बाद, इसराइली कार्रवाई में, ग़ाज़ा में स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक 50 हज़ार लोगों की जान गई है और 1.13 लाख घायल हुए हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement