UG PG exam form fill date extended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूजी पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 6:08 PM (IST)
यूजी पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूविवि ने स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन भरने की तिथि बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा आवेदन की तिथि 10 जनवरी से बढ़ाकर 15 जनवरी तक करने का फैसला किया है। जबकि सत्यापन व संशोधन की तिथि बढ़ा दी है । स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की मुख्य परीक्षा ( सत्र 2016 ) के लिए बिना विलम्ब शुल्क परीक्षा आवेदन भरने की तिथि 10 जनवरी तक की थी। छात्र तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे,जिसके चलते ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने की सभी तरीखें बढ़ा दी गई हैं। छात्रों की मांग पर अब 10 जनवरी से बढ़ाकर 15 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के साथ फार्म आनलाइन भरे जाएंगे । विलम्ब शुल्क के साथ 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement