Advertisement
उदयपुर जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक आयोजित

विशेषज्ञों की राय से तैयार करें कार्ययोजना
संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने कहा कि वन्यजीव अभ्यारण्य, बॉयोलॉजिकल पार्क, बर्ड पार्क आदि को आने वाले वर्षों में हम किस स्तर पर देखना चाहते हैं, उनकी प्लानिंग होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में वन्यजीवों के संरक्षण से लेकर पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रस्तावित कार्यों, जैव विविधता को बढ़ाने के लिए अपेक्षित कार्यों आदि को लेकर विशेषज्ञों की कमेटी तैयार की जाए। विशेषज्ञों की राय से आगामी 15 सालों के लिए कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध ढंग से उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।
अक्टूबर में लॉयन सफारी की शुरूआत संभावित
तिवारी ने सदन को अवगत कराया कि सज्जनगढ़ अभ्यारण्य में लॉयन सफारी को लेकर तकरीबन सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी अक्टूबर माह में लॉयन सफारी की शुरूआत संभावित है। गुजरात से लाया गया एशियाई शेर व शेरनी का जोड़ा पूरी तरह से स्वस्थ हैं तथा उनका क्वारंटिन पीरियड भी पूरा हो चुका है। जल्द ही उन्हें साथ रखा जाएगा। इसके अलावा बॉयोलॉजिकल पार्क में रेप्टाइल पार्क भी तैयार है। इसमें सांपों की कई दुर्लभ प्रजातियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
व्यापक प्रचार-प्रसार हो
संभागीय आयुक्त भट्ट ने वन्यजीव अभ्यारण्य, बॉयोलॉजिकल पार्क सहित सभी इको ट्रिज्म स्पॉट पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने होटल एसोसिएशन, ट्यूर एण्ड ट्रावेल्स, गाइड एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों को उदयपुर आने वाले पर्यटकों को इन स्थलों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को वेबसाइट, सोशल साइट पर संपूर्ण जानकारी साझा करने, पोस्टर, ब्रोशर आदि के माध्यम से प्रचार करने के लिए भी निर्देशित किया।
वन्यजीव प्रेमियों का अभिवादन
बैठक में उदयपुर के वन्यजीव प्रेमी पद्मसिंह राठौड़ तथा धर्मेन्द्र का अभिवादन किया गया। डीएफओ तिवारी ने बताया कि दोनों ही वन्यजीव प्रेमी कई सालों से वन्यजीवों को निःशुल्क रेस्क्यू कर रहे हैं। इसके लिए धर्मेंद्र को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से प्राणी मित्र अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। वहीं पद्मसिंह को हाल ही मुख्यमंत्री ने अमृतादेवी विश्नोई पुरस्कार से सम्मानित किया है। संभागीय आयुक्त सहित सभी अधिकारियों ने दोनों वन्यजीव प्रेमियों का अभिनंदन किया।
संभागीय आयुक्त का अभिनंदन
संभागीय आयुक्त भट्ट के आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन समारोह हुआ। जिला कलक्टर पोसवाल, सीसीएफ चिन्द्री, मूर्थि सहित अन्य अधिकारियों तथा ट्रस्ट सदस्यों ने माल्यार्पण, उपरणा ओढ़ाकर तथा पगड़ी पहनाकर भट्ट का अभिनंदन किया।
सदस्यों ने दिए सुझाव
बैठक में ट्रस्ट मण्डल सदस्यों ने जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण, जन्तुआलय विकास आदि विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी, उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोककुमार शर्मा, उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना, पीएचईडी एक्सईएन मनोज कुमार धवल, सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर, डॉ टी राजदान, पशु चिकित्साधिकारी डॉ हिमांशु, क्षेत्रीय वन अधिकारी गणेश गोठवाल सहित होटल एसोसिएशन व गाइड एसोसिएशन के पदाधिकारी व प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


