खेरवाड़ा से 6 किमी दूर टोल नाके के पास ओबरीखंडी गांव के समीप बच्चे सडक़
पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। अचानक अहमदाबाद से उदयपुर की ओर तेज गति से जा
रहे ट्रक ने बच्चों को चपेट में ले लिया। घटना में दोनों बच्चों की मौके
पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने
पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। मृतक दोनों बच्चे भाई थे और उनकी उम्र करीब 7
वर्ष और 8 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस