उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ सिक्स लेन का शिलान्यास 15 अक्टूबर को
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 10:53 AM (IST)
चित्तौडग़ढ़। संसदीय क्षेत्र के देबारी से चित्तौडग़ढ़ बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ सिक्स लेन रोड का शिलान्यास 15 अक्टूबर को प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। सांसद सी.पी. जोशी ने बताया कि राजमार्ग संख्या 76 स्थित देबारी जंक्शन आकर उदयपुर से चित्तौडग़ढ़ तक 93 किमी लंबे तथा 1109 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ सीएम व केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस सिक्स लाइन के साथ ही वे अन्य सडक़ परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। सांसद सीपी जोशी की अनुशंसा पर पहले ही केंद्रीय सडक़ निधि से केली से कनेरा, रावतभाटा से कुंडाल, होडा-बड़ीसादड़ी-बांसी एवं मंगलवाड-डूंगला-बडीसादड़ी सडक़ें स्वीकृत हो चुकी की हैं।