UCO Bank reached to villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ढाणियों तक पहुंचा यूको बैंक, घर बैठे कर सकेंगे लेन-देन

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 08:06 AM (IST)
ढाणियों तक पहुंचा यूको बैंक, घर बैठे कर सकेंगे लेन-देन
जोधपुर। यूको बैंक अब ग्रामीण क्षेत्रों की ढाणियों तक पहुंचने की अपनी महती योजना को अंजाम दे रहा है। इस खास योजना में बैंक अपने खाताधारकों को घर बैठे खाता खोलने से लेकर पैसे जमा कराने और पैसा निकालने की सुविधा देने जा रहा है। आरम्भिक स्तर पर योजना देचू के आसपास के 30-40 गांवों में इस योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना के लिए बैंक जल्द ही देचू क्षेत्र के गांवों में बैंक बीसी नियुक्त करेगा। ऐसे में ये योजना यहां रहने वाले पूर्व सैनिकों, नरेगा मजदूरों व वृद्धावस्था पेंशनधारकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्र की दूर-दराज ढाणियों में जहां आवागमन की सुविधाएं नहीं हैं वहां, से खाताधारकों को अब बैंकों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस योजना में यूको बैंक ने माइक्रो एटीएम मशीनों से उन्हें घर बैठे ही पेंशन व अन्य योजनाओं का नकद भुगतान देने की सुविधा शुरू की है। मशीन चलाने के लिए बैंकों ने बीसी नियुक्त किए हैं जो लाभार्थियों को घर जाकर बैंक वाली सारी सुविधाएं दे रहे हैं। यूको बैंक इस योजना को सफल बनाने के बाद जिले के दूसरे क्षेत्रों तक ले जाने की योजना को भी तैयार कर रहा है। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement