Advertisement
भारत में यूसीसी लागू नहीं हो सकता - वारिस पठान

महाकुंभ पर हुसैन दलवई के बयान पर वारिस पठान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मैं यह मानता हूं कि हर एक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है। वहां लोग जा रहे हैं। वहां नहाने से पाप धुल जाते हैं। अच्छा है नहाने से पाप धुल जाएंगे तो फिर पाप नहीं करना चाहिए। सरकार हमारी सबका साथ सबका विकास की बात करती है। लेकिन कुंभ में मुसलमान को स्टॉल लगाने नहीं दिया जा रहा है। कोई व्यक्ति दो वक्त की रोजी-रोटी कमाना चाहता है तो क्या तकलीफ है।
मुंबई 26/11 हमले के दोषी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जा रहा है। इस पर वारिस पठान ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी गतिविधि में शामिल है तो उसे पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हमने हमेशा आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया है। तहव्वुर राणा को भारत लाना चाहिए। कोर्ट का जो भी निर्णय होगा। हम सभी को मंजूर होना होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


