Advertisement
लॉकडाउन के दौरान दो वाहन चोर गिरफ्तार और अवैध शराब बरामद

पिकअप में भरकर जा रही अवैध देशी शराब पकड़ी, चालक फरार
वहीं हरमाड़ा थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। पुलिस के पीछा करने पर चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। पकड़ी गई अवैध देशी शराब की कीमत पचास हजार रुपए बताई जा रही है।
डीसीपी (पश्चिम) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय की ओर से ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अवैध शराब बेचने वाले वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह और थानाधिकारी रमेश सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम को दौलतपुरा इलाके में शराब के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। 23 मार्च को राजस्थान सरकार के लॉकडाउन आदेश के बाद पुलिस टीम सवारी और टैक्सी वाहनों की चैकिंग के लिए एन एच 8 दौलपुरा से टोडी मोड की तरफ जाने वाले तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को आता देखकर पुलिस ने उसे रुकवाया तो चालक पिकअप को सफेदा फार्म हाउस की तरफ भगा ले गया। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे रुकवाया तो आरोपी पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी में रखे 31 कार्टन देशी शराब के बरामद कर लिए। शराब की बाजार कीमत पचास हजार रुपए बताई जा रही है। शराब को मय पिकअप के जब्त कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


