Advertisement
पुणे एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार, बैकग्राउंड खंगाल रही है पुलिस

यहां बता दें कि इससे पहले पुणे एयरपोर्ट से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान उसके पास से पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। लेकिन, उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस को उस पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह अपनी सीट के नीचे छुपाकर सोने के पेस्ट का एक पैकेट लाया था। बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये की थी। दुबई से बड़ी सावधानी से वह पेस्ट छिपाकर लाया था।
इसी तरह पुणे एयरपोर्ट पर एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उस पर सीआरपीएफ के जवानों को शक हुआ। जब जांच की गई तो उसके पास से विदेशी करेंसी मिली। पुलिस द्वारा विदेशी करंसी को जब्त कर लिया गया है। संदिग्ध के चेक इन बैग से करीब 57,500 रियाल विदेशी करेंसी मिली थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


