हिसार। जमीनी विवाद के चलते शनिवार सुबह पनिहार चक गांव में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में छह लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस दौरान हमलावरों ने दूसरे पक्ष की एक महिला पर तेज धारदार हथियार से हमला कर उसकी टांग भी काट दी। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के साथ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदमयह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर