Two Prize Crooks Arrested during an encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 10:27 PM (IST)
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल एक बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बिलरियागंज थाना पुलिस ने महराजगंज रोड पर गोरया बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोका। उस वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी भगा ली। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा। दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि इन बदमाशों ने 10 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या की नीयत से बोलेरो मालिक को चाकू मारकर मऊ जिले के घोसी में ले जाकर मरा समझकर छोड़ दिया था और इसके बाद बोलरो सहित 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement