Two parties clashed over a minor dispute in Saharsa, nine people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहरसा में मामूली विवाद पर भिड़े दो पक्ष, नौ लोग घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 19 मार्च 2025 1:40 PM (IST)
सहरसा में मामूली विवाद पर भिड़े दो पक्ष, नौ लोग घायल
सहरसा। जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के दुहवी गांव वार्ड नंबर 9 में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, विवाद मोबाइल फोन को लेकर रमेश यादव और प्रमोद यादव के बीच हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष से रमेश यादव, इंद्र भूषण यादव, तरुण कुमार, रणविजय कुमार और आशीष कुमार घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से प्रमोद यादव, रवेश यादव और संजीत कुमार घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल सौरबाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement