Two minor children committed Misdeed crime against a minor child in Bhilwara.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाडा़ में दो नाबालिग बच्‍चों ने किया नाबालिग बच्‍चे से दुष्‍कर्म

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 09:32 AM (IST)
भीलवाडा़ में दो नाबालिग बच्‍चों ने किया नाबालिग बच्‍चे से दुष्‍कर्म
भीलवाडा। मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला भीलवाडा़ में सामने आया है। जिसमें दो नाबालिग बच्‍चों ने ही नाबालिग बच्‍चे के साथ दुष्‍कर्म कर दिया। इसकी जानकारी जब पीडित बच्‍चे के परिजनों को हुई तो वह अपने बच्‍चे को लेकर महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय पहुंचे। वहीं सुभाष नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुभाषनगर थाना सर्किल में रहना वाला 8 साल का एक मासूम बच्चा ईदगाह में खेल रहा था। तभी वहां पर 13 वर्षीय दो नाबालिग आए और उसे अपने साथ चलने को कहा। पीडित बालक भी उनके साथ चला गया और वह उसे पास के ही खेत में ले गये। जहां पर उन्‍होंने उसके साथ दुष्‍कर्म किया और उसे डराया कि हमारा नाम लिया तो जान से मार देंगे। बालक जब घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई और उसके पिता उसे महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय लाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement