Advertisement
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात दो भीषण अग्निकांड, 12 लोगों की मौत

परिवार के दो अन्य सदस्य शुरुआती समय में किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के बाद रातभर बचाव अभियान चलाया गया। पूरन अग्रवाल को सुबह करीब 4:30 बजे बाहर निकाला गया, जबकि बाकी पांच शव सुबह करीब 6:30 बजे बरामद किए गए। बचावकर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला।
पुलिस के उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र नरवे ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि दीये या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।
स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की कार्रवाई में लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि बरही से पहुंची दमकल गाड़ी का पाइप खराब था। वहीं, विजय राघवगढ़ से आई दमकल गाड़ी के पाइप में भी खराबी होने की बात कही गई है। बाद में कैमोर और कटनी नगर निगम की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
दूसरी घटना सिवनी जिले के छपारा कस्बे के महावीर वार्ड की है। यहां सोमवार तड़के करीब 3 बजे सराफा कारोबारी कुंदन सोनी के घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), राजकुमारी सोनी (65), रितु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है।
हादसे के दौरान घर में कुल 10 लोग मौजूद थे। इनमें से चार अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। लखनादौन के एसडीओपी अपूर्वा भलावी ने बताया कि आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। ऐसे में उन्हें संभलने और बाहर निकलने का ज्यादा मौका नहीं मिल सका।
दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। दिवाली की रात हुए इन दो बड़े हादसों ने त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


