Two lawyers crushed by truck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो वकीलों को ट्रक ने कुचला

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 4:02 PM (IST)
दो वकीलों
को ट्रक ने कुचला
मिर्जापुर।जिले के अदलहाट थानान्तर्गत मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर दर्रा गांव के पास मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह सीमेंट लदे बारह चक्का ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो अधिवक्ताओं की मौत हो गयी। यह घटना उस समय हुई जब दोनों अधिवक्ता नरायनपुर से चुनार कचहरी प्रैक्टिस करने जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। वहीं घटना में मृत अधिवक्ताओं को तत्काल आर्थिक सहायता नहीं दिए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। जमालपुर थाना क्षेत्र के औरेया गांव निवासी 30 वर्षीय अधिवक्ता सुरेश पुत्र सुदामा और अदलहाट थाना क्षेत्र के अगरसन गांव के 50 वर्षीय अधिवक्ता दूधनाथ पुत्र फेकन दोनों एक बाइक पर सवार होकर चुनार कचहरी जा रहे थे। बाइक सवार अधिवक्ता परसोधा बाजार से आगे दर्रा गांव के पास जैसे ही पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहा सीमेंट लदा बारह चक्का ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक बाइक सवार अधिवक्ताओं को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ में जा टकराया। ट्रक में बुरी तरह फंसा होने से दोनों अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर नरायनपुर चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर पहुंच गये। पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों अधिवक्ताओं के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना पाकर घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गये थे। एसडीएम की ओर से मृतक आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने पर अधिवक्ताओं ने मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement