Two laborers buried in soil collapse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिट्टी ढहने से दबे दो मजदूरों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 5:03 PM (IST)
मिट्टी ढहने से दबे दो मजदूरों की मौत
जयपुर । सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में पानी का टैंक खोदते समय मिट्टी ढहने से दबे दो मजदूरों की सोमवार को मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों मृतकों का अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बताया कि सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमन फैक्ट्री के परिसर में पानी का टैंक खोदने का काम चल रहा था । रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे मजदूर सुरेश प्रजापत और ग्यारसी लाल मिट्टी खोद रहे थे इसी दौरान अचानक मिट्टी ढहने से दोनों मजदूर दब गए । मिट्टी में मजदूरों के दबने चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने मजदूरों की मदद से दोनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement