two injured in road accident in jaysinghpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 8:18 PM (IST)
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
जयसिंहपुर, सुलतानपुर। लखनऊ-बलिया नेशनल हाइवे पर हाई स्पीड अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घर लौट रहे बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायल बाइक सवारों को प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने फस्ट एड कर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रैफर कर दिया। घटना जयसिंहपुर कोतवाली के आयुबपुर चौराहे की है। गौरतलब हो कि जयसिंहपुर कोतवाली के अठैसी निवासी राम मूरत वर्मा 65 अपने साथी अखिलेश शुक्ल 35 निवासी राघवपुर शुक्ल के साथ शहर से कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार ये दोनों व्यक्ति अभी कोतवाली क्षेत्र के आयुबपुर चौराहे के पास पहुंचे थे के कादीपुर की तरफ़ से आ रही हाई स्पीड फोर व्हीलर ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए जैसे तैसे दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देख दोनों को ट्राम सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement