राष्ट्रीय पक्षी के साथ किया कुछ ऐसा, खानी पड़ी जेल की हवा
khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 1:50 PM (IST)
राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर उसे बेचने के जुर्म में चिकसाना थाना
पुलिस ने सुनीता पत्नी सुरेश, जाति बावरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी डेरा
सौरीठी मठौली, अछनेरा, आगरा तथा एक अन्य व्यक्ति विजय सिंह पुत्र जयपाल
सिंह बावरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार किया गया है।
चिकसाना थानाधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि इनके पास से दो मृत मोर और धारदार
हथियार बरामद किए गए हैं।