Two girls found dead in Harda Madhya Pradesh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरदा में दो किशोरियों के शव मिले

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 3:35 PM (IST)
हरदा में दो किशोरियों के शव मिले
हरदा। मध्य प्रदेश में हरदा जिले के एक खेत में गुरुवार को दो किशोरियों के शव संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सिराली थाना क्षेत्र के उमरी गांव की दो किशोरियां, रजनी (15) व विमला (16) बुधवार शाम से गायब थीं। उनके शव गुरुवार सुबह संदिग्ध हालत में एक खेत में मिले। सिराली के थाना प्रभारी प्रदीप पटेल ने खेत में किशोरियों के शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement