Two died in road accidents, case filed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क हादसों में दो की मौत, मामला दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 मई 2017 6:32 PM (IST)
सड़क हादसों में दो की मौत, मामला दर्ज
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत पक्का परोह व भैरा में पेश आए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पक्का परोह में हुए हादसे में मृतक की पहचान अंकुश पुत्र जीत सिंह निवासी जंबाल, चिंतपूर्णी के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर पजिनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अंकुश अपने चचेर भाई कमल के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह कुठैड़ी से अंब की ओर जा रहे थे। पक्का परोह में पहुंचने पर एक कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल कमल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement