khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 6:39 PM (IST)
अधिकारी ने कहा कि काशीपुर ब्लॉक के तहत तालाझिरी पंचायत के सिपीजोडी गांव
में आम की गुठली का हलवा खाने से गुरूवार को एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं
शनिवार को अस्पताल में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों की
पहचान रंजन कुमार माझी(13) और शिवा माझी (60) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, जनजातियों ने आम की गुठली से हलवा बनाकर खाया। इसके
बाद रंजन को दस्त शुरू हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता सहित
सात अन्य लोगों को काशीपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रायगाडा के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लक्ष्मीकांत बेहरा ने कहा,हम यह जानने
के लिए जांच कर रहे हैं कि उन्होंने आम की गुठली खाई थी या यह भोजन
विषाक्तता का मामला था। चिकित्सकों की टीम मामले की जांच कर रही है।
(आईएएनएस)