झांसी। एरच थाना क्षेत्र के ग्राम पठा के जंगलों में दो युवकों की सिर कटी लाशें मिली। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी।
थाना एरच अन्तर्गत ग्राम पठा में स्थानीय लोगों ने जंगलों में दो युवकों की सिर कटी लाशें देखी। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने मिली लाशों की माधव और राहुल निवासी ग्राम भसनेह के रुप में पहचान की।