Two-day training camp for trainers started for assembly elections in Zilla Parishad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला परिषद में विधानसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 3:36 PM (IST)
जिला परिषद में विधानसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
हनुमानगढ। विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला परिषद, हनुमानगढ के सभागार में 10 अगस्त से प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण उप-महानिरीक्षक पंजीयक एवं मुद्राक डॉ. नरेन्द्र थोरी ने समस्त सहभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुगत संपादन हेतु आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से परिचित होना अत्यन्त आवश्यक है,ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप सम्पन्न की जा सके। डॉ. थोरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आपको जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है , आप पूरी एकाग्रता से प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि विधानसभा स्तर पर आप द्वारा प्रशिक्षण देते समय कोई परेशानी न हो ।जिला स्तर पर बेहतरीन प्रशिक्षित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपलब्ध है । आप किसी भी शंका समाधान के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर से समन्वय कर सकते है । जिले के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार धानक एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को मतदान प्रक्रिया, सेक्टर आफिसर के कर्तव्य एवं होम वोटिंग के बारे में प्रशिक्षित किया गया । इस अवसर पर समस्त सहभागियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान की शपथ भी दिलवाई गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement