Advertisement
राज्य नवाचारों पर दो दिवसीय समिट प्रारम्भ

एनएचएसआरसी की डॉ. नेहा दुमका ने राष्ट्रीय एवं वैश्विक परिदृश्य में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रारम्भ किये गए विभिन्न नवाचार विषय पर विस्तार से चर्चा की। राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. लोकेश चतुर्वेदी ने प्रदेश में शुरू किये गए नवाचारों एवं आगामी कार्यक्रमों पर प्रजेंटेशन दिया। यूनिसेफ की डॉ. मनीषा चावला, सुभाष खत्री एवं अली अकबर रतलामवाला ने माईक्रोप्लानिंग एवं एमसीएचएन दिवस की मॉनीटरिंग, डेटा का सदुपयोग विषय पर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। परियोजना निदेशक मातृत्व स्वास्थ्य डॉ. तरुण चौधरी ने सुरक्षित प्रसव के लिये प्रसव वॉच नवाचार के बारे में जानकारी दी। भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं एमएनआईटी में इन्क्यूबेशन सेंटर की डॉ. मोनिका, खुशी बेबी के डॉ. कार्तिक शर्मा ने भी संबंधित विषय पर विचार व्यक्त किये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


