Two-day Manthan Camp from tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय मंथन शिविर कल से

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 4:13 PM (IST)
दो दिवसीय मंथन शिविर कल से
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व कार्यक्रमों के सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए यूनिसेफ के सहयोग से 6 व 7 जुलाई को दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंथन शिविर हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में 6 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के निदेशक डाॅ. समित शर्मा ने बताया कि मंथन शिविर में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डाॅ. अरुण चतुर्वेदी एवं विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जे.सी. मोहंती विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मंथन शिविर में सचालित विभिन्न योजनाओं पर अधिकारियों द्वारा पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा उनके क्रियान्वयन के लिए सहयोग व नवाचार के सुझाव लिये जाएंगे।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि मंथन शिविर में विभाग के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्यालय के अधिकारियों के अलावा बाल अधिकारिता विभाग तथा विशेष योग्यजन निदेशालय के अधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि मंथन शिविर के दौरान योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने वाले अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement