Two-day international conference concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस संपन्न

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मार्च 2024 7:56 PM (IST)
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस संपन्न
जयपुर। महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी एवं इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन व जयपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन जयपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन शनिवार को हुआ। रीसेंट डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन इन साइंस मैनेजमेंट एंड इनफॉर्मेटिक्स विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में देश दुनिया के 100 से अधिक डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया एवं विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। आयोजन की शुरुआत यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉक्टर भारत पाराशर ने की, उन्होंने अपने संबोधन मे बताया कि विज्ञान, प्रबंधन एवं तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के चलते आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, ऐसे में भारत में इन क्षेत्रों के विकास की अपार संभावना है। दो दिन के कांफ्रेंस के दौरान आयोजित तीन सत्रों में देश-विदेश से आए वक्ताओं ने अपनी बात रखी। प्रख्यात प्रोफेसर डीपी शर्मा ने कॉन्फ्रेंस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं साइंस व मैनेजमेंट के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से डेलीगेट्स को रूबरू करवाया। मुख्य वक्ता के रूप में नेपाल के डॉक्टर प्रधान ने डेलीगेट्स से इंटरेक्शन किया। दो दिन तक चले समारोह के दौरान डेलिगेट्स ने विभिन्न मुद्दों पर एक्सपर्टस के साथ चर्चा भी की।यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉक्टर भारत पाराशर ने सभी आगंतुकों एवम वक्ताओं को धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement