Two bright students from BSDU will represent India at the WorldSkills Competition 2026 in Shanghai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शंघाई में होने वाली वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीएसडीयू के दो होनहार छात्र

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2026 1:13 PM (IST)
शंघाई में होने वाली वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीएसडीयू के दो होनहार छात्र
खास खबर। जयपुर भारतीय कौशल विकास विश्वविद्यालय बीएसडीयू, जयपुर के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी के बी वोक रिन्यूएबल एनर्जी के छात्र विष्णु प्रजापत तथा बी वोक आईटी एंड नेटवर्किंग स्किल्स के छात्र शुभम कुमावत ने वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026, शंघाई, चीन के लिए टीम इंडिया में स्थान बनाया है। विष्णु प्रजापत तथा शुभम कुमावत ने आज केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मुलाकात की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि भारतीय कौशल विकास विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि विष्णु प्रजापत और शुभम कुमावत जैसे विद्यार्थी प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों छात्र वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे तथा कौशल विकास के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेंगे। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
रिन्यूएबल एनर्जी स्किल श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता विष्णु प्रजापत ने इससे पहले वेस्ट रीजनल इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद उन्होंने भुवनेश्वर, ओडिशा में करीब डेढ़ माह तक उन्नत प्रशिक्षण और विभिन्न मूल्यांकन प्रक्रियाओं में भाग लिया। देशभर के शीर्ष प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टीम इंडिया में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर स्किल श्रेणी में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले शुभम कुमावत ने मुंबई के मलाड में आयोजित उन्नत प्रशिक्षण एवं चयन प्रक्रिया में भाग लिया। अपने तकनीकी कौशल, निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने भी चयन प्रक्रिया में शीर्ष स्थान प्राप्त कर टीम इंडिया में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement