अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 10:53 AM (IST)
हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जनपद
में विधानसभा चुनाव
के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिर्जापुर
के जंगलों में से सिकन्दराराऊ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार
बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने बड़ी तादात में असलहों के
साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त कई वर्षों से हथियार
बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे।
बताया जा रहा है कि इन हथियारों की सप्लाई जनपद
से बाहर और राज्य से बाहर के कई शहरों में की जाती थी। अभियुक्त इन असलहों को 1500
से 3000 रुपए तक की कीमत में बेचा करते थे। दोनों अभियुक्तो ने बताया की एक
तमंचा बनाने में तीन से चार सौ रूपये का खर्चा आता है।