Two arrested for tampering with video of Home Minister Amit Shahs speech-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 1:35 PM (IST)
गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार
अहमदाबाद । गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अहमदाबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। गौरतलब है कि 25 अप्रैल को तेलंगान के मेडक जिले के सिद्दीपेट में भाजपा की चुनावी रैली में अमित शाह द्वारा दिए गए भाषण के वीडियो को कथित तौर पर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह धर्म के आधार पर मुसलमानों को दिए जानेे वाले आरक्षण को खत्म कर देगी और इसे एससी, एसटी और ओबीसी के बीच वितरित करेगी। लेकिन आरोपियों ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की और यह संदेश देने का प्रयास किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।
इससे पहले असम पुलिस ने भी मामले में सोमवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत तेलंगाना कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं को भी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement