Two arrested for arms smuggling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हथियार तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 12:02 PM (IST)
हथियार तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
जयपुर। बजाज नगर पुलिस ने हथियारों तस्करी करने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया है।आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र गंगानगर और राजेश तरड़ बीकानेर निवासी है। इनके पास से 4 पिस्टल, एक रिवाल्वर बरामद हुई है। राजू मध्यप्रदेश से हथियार खरीदकर कीर्ति नगर में राजेश को देने आया था। जांच में सामने आया कि राजू ने हथियार एमपी से 14 हजार रु. में खरीदा था और 28 हजार रु. प्रति हथियार के हिसाब से राजेश को बेच दिया था। राजू पहले भी प्रॉपर्टी व्यवसायी बदमाशों को हथियार सप्लाई कर चुका है। बजाज नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि राजेश ने किसी परिचित से मोबाइल नंबर लेकर राजू से संपर्क किया था। राजेश ने राजू से 4 पिस्टल 1 रिवाल्वर जयपुर में देने का सौदा किया था। इसकी भनक एटीएस टीम को लग गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement